Nysa Devgan Diwali Party Photos: दिवाली पार्टी में हाथों में मेहंदी और व्हाइट लहंगे में खूबसूरत दिखीं काजोल की बेटी न्यासा, फोटोज वायरल
न्यासा की वायरल हो रही तस्वीरें दिवाली पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन की लाड़ली न्यासा व्हाइट लहंगें में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में न्यासा दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करते हुए बेहद क्यूट लग रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। स्टार किड्स की बात जब भी की जाती होती है तो न्यासा का नाम सबसे पहले आता है। न्यासा की पर फैन्स की नजरें हमेंशा ही टिकी रहती हैं। वहीं न्यासा भी सोशल प्लेटफार्म पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं दिवाली पर भी न्यासा की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
A post shared by ♡ (@nysadevganx)
न्यासा की वायरल हो रही तस्वीरें दिवाली पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में अजय देवगन की लाड़ली न्यासा व्हाइट लहंगें में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में न्यासा दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करते हुए बेहद क्यूट लग रही हैं। उन्होंने हाथों पर मेहंदी लगाई हुई है और अपने दोस्तों के साथ कैमरे में पोज दे रही हैं।
View this post on Instagram
न्यासा के साथ उनकी मां काजोल की भी दिवाली पार्टी की तस्वीर सामने आई है। काजोल और न्यासा ने मुंबई में नहीं बल्कि सिंगापुर में दिवाली मनाई है। दरअसल, इस समय न्यासा देवगन पढ़ाई के लिए सिंगापुर हैं। इनके साथ मां काजोल भी मौजूद हैं। काजोल की सामने आई तस्वीर में वह नीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही काजोल ने फोटो क्रेडिट न्यासा को दिया है। काजोल प्यार से उन्हें ‘नाय डी (Ny D)’ बुलाती हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन और युग ने दिवाली मुंबई में सेलिब्रेट की।
वहीं अजय देवगन ने परिवार संग दिवाली फोटोज शेयर की थीं। इस तस्वीर में सभी एक ही रंग के ड्रेस में नजर आ रहे हैं। सभी ने पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा पहना हुआ है। वहीं इसी फोटो के साथ ही उन्होंने बताया था कि वह अपनी गर्ल्स (काजोल और न्यासा) को काफी मिस कर रहे हैं।