सलमान यूसुफ़ ख़ान के साथ लाल इश्क़ के बाद फिनाले में फिर दिखेगा ईशा गुप्ता का जलवा
आपको बता दें कि फिनाले आज रात को 8 बजे एंड टीवी पर होने वाला है। आज के फिनाले से पहले एक बार फिर नज़र डालिए सलमान और ईशा की=e चर्चित परफॉरमेंस पर, देखिये वीडियो-
मुंबई। ईशा गुप्ता इन दिनों टीवी डांस रिऐलिटी शो 'हाई फीवर: डांस का नया तेवर' में कंटेस्टेंट्स को जज करती हुई दिखाई दे रही हैं। पिछले एपिसोड में ईशा ने कोरियोग्राफर सलामन यूसुफ़ ख़ान के साथ गाने 'लाल इश्क़' पर डांस किया था जिसने स्टेज पर आग लगा दी थी। सलमान और ईशा की सिजलिंग केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया, सोशल मीडिया पर भी इनका परफॉरमेंस का वीडियो वायरल हो गया था।
और अब एक बार फिर ईशा अपनी डांस परफॉरमेंस का जलवा बिखेरने वाली हैं। यह मौका होगा इस शो के फिनाले का जिसके लिए ईशा कई घंटो तक प्रैक्टिस कर रही थीं। अपने हर मूव्स और स्टेप्स पर ईशा पूरा ध्यान दे रही हैं और रिहर्सल में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। बतातें चलें कि अब ईशा 'दिलबर..', 'बज़..', 'हसीनों का ज़माना...' और 'आशिक बनाया आपने' गानों पर डांस करने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: ये अभिनेत्री कर सकती है 'भारत' में एंट्री, प्रियंका को लेकर सलीम ख़ान ने दिया यह बड़ा बयान
ईशा ने इससे पहले किसी शो को जज नहीं किया है और ना ही किसी शो में इस तरह स्टेज परफॉरमेंस दी है। लेकिन, ईशा को इस शो में काफी पसंद किया जा रहा है। ईशा भी अपने सोशल अकाउंट पर इस शो की हाइलाइट्स शेयर करती रहती हैं। सलमान के साथ ईशा की परफॉरमेंस को देखने के बाद यकीनन लोग उनकी आने वाली इस परफॉरमेंस का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे। आपको बता दें कि फिनाले आज रात को 8 बजे एंड टीवी पर होने वाला है। आज के फिनाले से पहले एक बार फिर नज़र डालिए सलमान और ईशा की=e चर्चित परफॉरमेंस पर, देखिये वीडियो-
यह भी पढ़ें: कुछ ही महीनों में कितनी बदल गयीं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें लंदन से आयीं तस्वीरें
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on Jul 25, 2018 at 5:04am PDT
इसके अलावा ईशा ने फिनाले की कुछ झलक अपने सोशल अकाउंट पर एक ख़ास वीडियो के ज़रिये शेयर किया है। ईशा की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो पिछली बार अजय देवगन और इमरान हाशमी के साथ फ़िल्म 'बादशाहो' में नज़र आई थीं। फ़िलहाल ईशा के हाथ में फ़िल्म 'पलटन' और 'टोटल धमाल' भी है जिनकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी हैं।
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on Jul 29, 2018 at 12:07am PDT