अब मराठी में माधुरी , ऐसा होगा धक् धक् गर्ल का नया अवतार

बॉलीवुड की करीब 75 फिल्मों में काम करने के बाद माधुरी दीक्षित ने पहली बार मराठी भाषा की फिल्म में काम करने का फैसला किया है।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 17 Oct 2017 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 17 Oct 2017 01:07 PM (IST)
अब मराठी में माधुरी , ऐसा होगा धक् धक् गर्ल का नया अवतार
अब मराठी में माधुरी , ऐसा होगा धक् धक् गर्ल का नया अवतार

मुंबई। मराठी मूल की माधुरी दीक्षित अपने जीवन के पचास साल और करियर के 33 साल पूरे करने के बाद अब जा कर मराठी फिल्मों में प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक मराठी फिल्म में काम करने की सहमति दे दी है।

माधुरी के इस मराठी डेब्यू को तेजस प्रभा विजय देऊस्कर डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की कहानी देवश्री शिवडेकर ने लिखी है और फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं किया गया है। अपनी इस नई शुरुआत के बारे में माधुरी ने कहा है कि फिल्म की कहानी हर घर जैसी ही है। यह न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि सही मायनों में जीवन जीने को प्रोत्साहित भी करेगी। इस फिल्म में काम करने का मेरा सबसे बड़ा कारण ही ये है कि कहानी दिल को छू लेती है। बॉलीवुड की करीब 75 फिल्मों में काम करने के बाद माधुरी दीक्षित ने पहली बार मराठी भाषा की फिल्म में काम करने का फैसला किया है। माधुरी ने बताया कि पिछले वर्षों में उन्हें मराठी फिल्मों के कई ऑफर आये लेकिन किसी स्क्रिप्ट ने उन्हें उत्साहित नहीं किया। हालांकि माधुरी ने फिल्म की कहानी को लेकर ख़ुलासा नहीं किया। बताया जा रहा है कि फिल्म साल के अंत तक शुरू होगी। फिल्म में माधुरी का घरेलू महिला का किरदार होगा। साल 1984 में फिल्म अबोध से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली माधुरी दीक्षित ने दिल, बेटा, तेज़ाब , हम आपके हैं कौन से लेकर डेढ़ इश्किया तक कई फिल्मों में बेहतरीन रोल अदा किये।

यह भी पढ़ें:कुछ कुछ होता है के पूरे हुए 19 साल, काजोल ने कुछ यूं किया याद

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करने के बाद वो देश से चली गई थीं लेकिन वापस लौट कर फिल्मों में काम शुरू किया।

chat bot
आपका साथी