...तो क्या पुणे से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी 'धक् धक् गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने

अभी तक माधुरी की तरफ़ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है l

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 04:08 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 04:08 PM (IST)
...तो क्या पुणे से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी 'धक् धक् गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने
...तो क्या पुणे से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी 'धक् धक् गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने

मुंबई। माधुरी दीक्षित छोटे और बड़े परदे पर सक्रिय रहती हैं। फिल्म कलंक और टोटल धमाल में काम करने के साथ वो डांस शो की जज भी हैं और अब उनके राजनीति के मैदान में उतर कर लोकसभा का चुनाव लड़ने की ख़बर है।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी पुणे से माधुरी दीक्षित को पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ाने का विचार कर रही है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी माधुरी दीक्षित के उम्मीदवारी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है और हो सकता है आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पुणे लोकसभा से टिकट देकर चुनाव लड़वा दे। गौरतलब है कि इसी वर्ष जून में संपर्क से समर्थन यात्रा के दौरान भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ भेंट की थी और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी उन्हें दी थी।

इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान की भी ब्रांड एंबेस्डर है। इस बारे में एक भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने पुणे लोकसभा सीट से माधुरी दीक्षित का नाम चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट में रखा है और हो सकता है आगामी लोकसभा चुनाव में पुणे मतदार संघ से माधुरी दीक्षित को लोकसभा का टिकट देकर भाजपा चुनाव लड़वा दे। गौरतलब है कि पार्टी आगामी लोकसभा की तैयारियों में लग गई है और उसने कई नामों का चयन किया है। जिनमें माधुरी दीक्षित का भी नाम शामिल है। माधुरी दीक्षित में हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है और दिल, बेटा सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: क्या कैटरीना के साथ फिल्म में काम करने के लिए वरुण ने मांगे इतने पैसे

chat bot
आपका साथी