Natasha Dalal से शादी के बाद इतना बदल चुके हैं वरुण धवन, कृति सेनन ने एक्टर के व्यवहार को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल की शुरुआत में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने इस साल मशहूर फैशन डिजाइनर और अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की है। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 03:17 PM (IST)
Natasha Dalal से शादी के बाद इतना बदल चुके हैं वरुण धवन, कृति सेनन ने एक्टर के व्यवहार को लेकर कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, नताशा दलाल, अभिनेत्री कृति सेनन, Instagram : varundvn

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस साल की शुरुआत में अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने इस साल मशहूर फैशन डिजाइनर और अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की है। शादी से पहले इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद वरुण धवन में बदलाव आ गया है। इस बात का दावा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने किया है।

कृति सेनन ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने वरुण धवन के साथ आने वाली अपनी फिल्म भेड़िया को लेकर ढेर सारी बातें कीं। कृति सेनन और वरुण धवन ने इससे पहले साल 2015 में फिल्म दिलवाले में साथ काम किया था। ऐसे में कृति सेनन ने कहा है कि उस समय की तुलना में वरुण धवन के अंदर थोड़े बदलाव आ चुके हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

शादी के बाद वरुण धवन के व्यवहार में आए बदलाव को लेकर कृति सेनन ने बताया है कि वह पहले से काफी सुलझे और मैच्योर हो गए हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'एक साथ काम करते हुए हमें छह साल हो गए हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों अभिनेता और व्यक्ति के रूप में काफी विकसित हुए हैं। वह अब शादीशुदा है, लेकिन वह अभी भी वही हैं, बस पहले से थोड़ा ज्यादा मैच्योर हो गए हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

कृति सेनन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि 24 जनवरी 2021 को वरुण धवन ने नताशा दलाल से शादी कर की है। दोनों करीब पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वरुण और नताशा का रिश्ता काफी खास है। इसी साल वरुण धवन ने अभिनेत्री करीना कपूर के चैट शो में नताशा दलाल संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि नताशा का प्यार पाने के लिए उन्हें कैसे और कितने पापड़ बेलने पड़े थे।

वरुण ने चैट ने कहा था कि नताशा ने उनका प्रपोजल तीन-चार बार रिजेक्ट कर दिया था। दोनों मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे जहां छठी कक्षा में उनकी पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, 'जब उनकी पहली मुलाकात नताशा से हुई थी तब वो छठवीं में पढ़ती थी। उस वक्त हम डेट नहीं कर रहे थे। 11वीं-12वीं तक हम बहुत अच्छे दोस्त थे।' उन्होंने आगे कहा कि, 'उन्हें याद है कि जब हम मानेकजी कूपर स्कूल में जाते थे। वो येलो हाउस में थी और मैं रेड हाउस में था। हम बास्केटबाल कोर्ट में थे। लंच ब्रेक के दौरान कैंटीन में मुझे उसका चलना याद है। मैंने उसे देखा तभी मुझे उससे प्यार हो गया।'

chat bot
आपका साथी