विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

17th Bhojpuri Film Award: सांसद निरहुआ और चिंटू को मिला बेस्ट एक्टर, आम्रपाली का भी दिखा जलवा, देखें लिस्ट

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 24 Jan 2023 12:32 PM (IST)

17th Bhojpuri Film Award निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म ...और पढ़ें

17th Bhojpuri Film Award dinesh lal yadav nirahua pradeep pandey chintu And Amrapali Dubey Win Best Actor Award
17th Bhojpuri Film Award dinesh lal yadav nirahua pradeep pandey chintu And Amrapali Dubey Win Best Actor Award

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Film Awards: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अन्य इंडस्ट्री की तरह ही आज भोजपुरी सिनेमा भी अपनी एक खास पहचान बना चुका है। वहीं, हाल ही में मुंबई के अथरवा कॉलेज में 17वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का आयोजन हुआ। साल 2023 बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड आजमगढ़ से सांसद व एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीता। वहीं, समारोह में प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे, अभय सिन्हा, देव सिंह, प्रमोद शास्त्री, रजनीश मिश्रा जैसे कई दिग्गज सितारों ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया।  

इस फिल्म के लिए निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2019 में आई फिल्म 'शेर ए हिंदुस्तान' बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू ने एक बार फिर से अपने नाम एक और अवॉर्ड किया। प्रदीप को अयोध्या भोजपुरी सिने अवॉर्ड और झारखंड इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड के बाद भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में भी बेस्ट एक्टर चुना गया। उन्हें साल 2020 -21  में आई फिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’ के लिए यह अवॉर्ड मिला।

आम्रपाली दुबे ने भी मारी बाजी

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी अवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं। आम्रपाली को साल 2020 में आई उनकी फिल्म 'लागल रहा बताशा' के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, एक्टर देव सिंह को फिल्म 'कसम पैदा करने वाले की 2' के लिए बेस्ट नेगेटिव एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा 2019 में 'छलिया' के लिए प्रमोद शास्त्री को और 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' के लिए रजनीश मिश्रा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। निर्माता अभय सिन्हा की को ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, जबकि रत्नाकर कुमार को बाबुल के लिए बेस्ट फिल्म सोशल इशू का अवॉर्ड मिला। यहां देखें पूरी लिस्ट....  

17 वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड लिस्ट 2020 -21 

1. बिटिया छठी माई के

बेस्ट फिल्म - दीपक शाह

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - धनंजय मिश्रा

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल - अमित शुक्ला

बेस्ट लिरिक्स - प्यारे लाल यादव

2. छलिया

बेस्ट डायरेक्टर - प्रमोद शास्त्री

बेस्ट एडिटर - गुल मोहम्मद अंसारी

बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड - गौतम सिंह

बेस्ट सिंगर फीमेल - प्रियंका सिंह

3. लागल रहा बताशा

बेस्ट स्टोरी - मनोज सिंह टाइगर

बेस्ट एक्टर फीमेल - आम्रपाली दुबे

बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू - संजय कुशवाहा

4. जय हिंद

बेस्ट कोरियोग्राफर - संजय कोर्वे

बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह

बेस्ट स्क्रीनप्ले - फिरोज खान और राकेश त्रिपाठी

बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन - नरसू

5. शेर ए हिंदुस्तानी

बेस्ट एक्टर मेल - दिनेश लाल यादव निरहुआ

बेस्ट डायलॉग - मनोज नारायण

6. काजल

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल - माया यादव

बेस्ट डेब्यू मेल - हर्षित मूर्ति

7. राज तिलक

बेस्ट नेगेटिव एक्टर - संजय पांडेय

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर-  हीरा यादव

बेस्ट कॉमेडी - आनंद मोहन

8. लल्लू की लैला

बेस्ट ऑडियो ग्राफर - कृष्ण कुमार विश्वकर्मा

बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - मनीष शिरके और नजीर शेख

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर - आर आर प्रिंस

9. बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस - काजल यादव

10. बेस्ट पॉपुलर एक्टर - यश कुमार

11. बेस्ट पॉपुलर फिल्म - अभय सिन्हा (दुल्हिन वही जो पिया मन भाए)

12. बाबुल

बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू -रत्नाकर कुमार

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर -जगमिंदर सिंह हुंदल

बेस्ट स्टोरी -अवधेश मिश्रा

बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड -रत्नाकर कुमार

13. यह कहानी है लैला मजनू की

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर -राजकुमार आर पांडेय और प्रमोद गुप्ता

बेस्ट लिरिक्स -स्व. श्याम देहाती

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल -शैलेंद्र श्रीवास्तव

बेस्ट एक्टर -प्रदीप पांडेय चिंटू

14. दुल्हन वही जो पिया मन भाए

बेस्ट डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा

बेस्ट एक्टर फीमेल - काजल राघवानी

बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर फीमेल -मधु शर्मा

बेस्ट फिल्म - अभय सिन्हा

15. मेहंदी लगा के रखना 3

बेस्ट सिंगर मेल - खेसारी लाल यादव

बेस्ट कोरियोग्राफर - रिकी गुप्ता

बेस्ट डेब्यू फीमेल - सहर अफशा

16. प्यार तो होना ही था

बेस्ट कॉमेडी - समर्थ चतुर्वेदी

बेस्ट डायलॉग - एसके चौहान

17. पवन पुत्र

बेस्ट कॉमेडी - गुरजंट सिंह

बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - शेरा

18. लिट्टी चोखा

बेस्ट स्पेशल सॉन्ग -सभा खान

बेस्ट सिंगर फीमेल - स्वाति शर्मा

19. घातक

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर - टीनू वर्मा

20. कसम पैदा करने वाले की 2

बेस्ट नेगेटिव एक्टर - देव सिंह

21. लाल इश्क

बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन - ग्लोबल डिस्क अजय शाह

22. मेरा वतन

बेस्ट स्क्रीनप्ले -इश्तियाक शेख बंटी

23. बेस्ट पॉपुलर फिल्म बॉस

24. बेस्ट पॉपुलर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू

25. बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह