राज्यमंत्री गुलाब देवी ने जानिए महिला सुरक्षा पर क्या कहा, बताया महिलाएं क्यों चाहती हैं कि फिर से आए भाजपा सरकार

UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भाजपा की सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसमें बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक कदम उठाए जा रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 27 Dec 2021 03:54 PM (IST) Updated:Mon, 27 Dec 2021 03:54 PM (IST)
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने जानिए महिला सुरक्षा पर क्या कहा, बताया महिलाएं क्यों चाहती हैं कि फिर से आए भाजपा सरकार
गजरौला में भाजपा महिला मोर्चा के जिला स्तरीय सम्मेलन को राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया संबोधित।

अमरोहा, जेएनएन।  UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि भाजपा की सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसमें बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए महिलाओं ने फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनाने का मन बना लिया है। रविवार को मंडी धनौरा मार्ग पर आयोजित सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री रश्मि रावल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाओं व बेटियों की असुरक्षा की बात किसी से छिपी नहीं है।

विधायक संगीता चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को आत्मरक्षा बनाने के लिए कदम उठाए हैं। यही वजह है कि जनता फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है। पूर्व जिपं अध्यक्ष कमलेश आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। नगर पालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल ने कहा कि 2017 में जिस दिन से भाजपा सरकार ने कार्यकाल संभाला है उस दिन से महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा मिल रही है।

ब्लाक प्रमुख मिनाक्षी चौधरी ने कहा कि आज योगी सरकार में अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या फिर उनकी जगह जेल में है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, महामंत्री चंद्रभान भाटी, साध्वी अंजलिनाथ, रजनी कालरा, शशि चौहान, उमा नागर, कुसुम प्रजापति, नीति भटनागर, अर्चना औलख, रश्मि रस्तोगी, हिना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुसुम लता अग्रवाल व संयोजक क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा रहे।

chat bot
आपका साथी