राज्यपाल राम नाइक ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा स्वीकार किया ।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 11 Mar 2017 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 11 Mar 2017 07:06 PM (IST)
राज्यपाल राम नाइक ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा
राज्यपाल राम नाइक ने स्वीकार किया मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की करारी हार के बाद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का इस्तीफा स्वीकार किया। अखिलेश यादव नया मुख्यमंत्री बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
हार के बाद पहली बार सामने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक को अपना इस्तीफा सौंपा। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलने के बाद अब सत्रहवीं विधानसभा के गठन की तैयारी काफी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कल देश की राजधानी में भाजपा की संसदीय दल की बैठक में भाजपा के मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम के सरकारी आवास पर मीडिया को भी संबोधित किया था। 
chat bot
आपका साथी