UP Election 2017: जौनपुर में आज सात चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव

आज अखिलेश यादव जौनपुर जिले के दौरे पर जायेंगे। जहां उनका सात चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 06 Mar 2017 10:22 AM (IST) Updated:Mon, 06 Mar 2017 10:25 AM (IST)
UP Election 2017: जौनपुर में आज सात चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव
UP Election 2017: जौनपुर में आज सात चुनावी सभा को संबोधित करेंगे अखिलेश यादव
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चक्रव्यूह के सातवें तथा अंतिम दरवाजे तक मुकाम पहुंचने के दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरा जोर लगा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जौनपुर में सात चुनावी सभा करने के साथ ही वाराणसी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। 
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। आज सभी दलों के पास सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान के एक दिन पहले तक चुनाव प्रचार करने का अंतिम दिन है। आज अखिलेश यादव जौनपुर जिले के दौरे पर जायेंगे। जहां उनका सात चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अखिलेश यादव की पहली जनसभा मडियाहूँ में 11.00 बजे आयोजित की गयी है। दूसरी जनसभा मछलीशहर में 11.45 बजे आयोजित की जाएगी। इसके बाद वह मल्हनी जाएंगे। जहां पर कल समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी गए थे और कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में सभा करके लखनऊ लौटे।
अखिलेश यादव की जौनपुर में चौथी चुनावी सभा बदलापुर में होगी। इसके बाद अखिलेश यादव शाहगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। छठी जनसभा जाफराबाद में आयोजित की जाएगी। आज उनकी सातवीं तथा अंतिम चुनावी सभा केराकत में होगी।
chat bot
आपका साथी