राजस्थान चुनावः भाजपा ने सचिन पायलट के खिलाफ युनूस खान को मैदान में उतारा

Rajasthan Election 2018. राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सचिन पायलट के खिलाफ युनूस खान को टोंक से मैदान में उतारा है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:40 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 03:46 PM (IST)
राजस्थान चुनावः भाजपा ने सचिन पायलट के खिलाफ युनूस खान को मैदान में उतारा
राजस्थान चुनावः भाजपा ने सचिन पायलट के खिलाफ युनूस खान को मैदान में उतारा

जयपुर, ब्यूरो। कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को कड़ी टक्कर देने के लिए भाजपा ने टोंक विधानसभा क्षेत्र से अपने अधिकृत प्रत्याशी का टिकट बदल कर राज्य के परिवहन मंत्री युनूस खान को मैदान में उतार दिया है। सचिन पायलट ने टोंक से नामांकन भर दिया है। टोंक मुस्लिम बहुल सीट है। ऐसे में झालरपाटन में वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह के बाद टोक भी राजस्थान की हॉट सीट हो गई है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के सामने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे खास मंत्री युनूस खान मैदान में होंगे। इसके साथ ही राजस्थान भाजपा ने नामांकन के अंतिम दिन सोमवार सुबह अपने प्रत्यशियों की आखिरी सूची भी जारी कर दी।

इस सूची में आठ नाम हैं। पार्टी ने टोंक में टिकट बदलने के साथ ही खेरवाड़ा सीट से भी प्रत्याशी बदला है। यहां शंकर लाल अहारी का टिकट बदल कर नानालाल अहारी को दिया गया है। इसके अलावा इस अंतिम सूची में एक और मंत्री पुत्र मोहित यादव को टिकट दिया गया है। मोहित यादव सरकार के श्रम मंत्री जवसंत यादव के बेटे है। उन्हें जवसंत यादव की जगह बहरोड से टिकट दिया गया है। पार्टी ने एक आइएएस अधिकारी ओपी सैनी को भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दिला कर करौली से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा केकड़ी से मौजूदा विधायक और संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम का टिकट काट कर राजेंद्र विनायका को टिकट दिया गया है।

आखिरी समय हुआ युनूस के टिकट का फैसला
राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे नजदीकी मंत्रियों में गिने जाने वाले युनूस खान के टिकट का फैसला अंतिम समय में हुआ। वे राजस्थान में भाजपा के एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी बने हैं। यूनुस खान की परंपरागत सीट डीडवाना है, लेकिन टोंक से पायलट के मैदान में उतरने के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए उन्हें टोंक से उतारा है। टोंक में अल्पसंख्यक मतदाता बड़ी तादाद में है। टोंक से पार्टी पहले अजीत सिंह मेहता को अपनी पहली सूची में ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में उन्हें वहां से हटाकर यूनुस खान को आगे मैदान में उतारा गया है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कांग्रेस ने वसुंधरा राजे के सामने पूर्व रक्षा मंत्री जवसंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को नहीं उतारा होता तो शायद टोंक में प्रत्याशी नहीं बदला जाता। हालांकि खुद मुख्यमंत्री राजे युनूस को टिकट देने के लिए अड़ी हुई थीं। ऐसे में जैसे ही राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं युनूस खान के टिकट के लिए रास्ता साफ हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। सचिन पायलट को घेरने के लिए यूनुस खान को भाजपा का ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। खुद कांग्रेस यहां से अब तक मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट देती आई है। ऐसे में अब भाजपा की ओर से मुस्लिम प्रत्याशी आने से इस सीट का मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

भाजपा की प्रत्याशियों की पांचवीं सूची में इन्हें मिला टिकट
कोटपूतली से मुकेश गोयल
बहरोड़ से मोहित यादव
करौली से ओपी सैनी
टोंक से यूनुस खान
केकड़ी से राजेंद्र विनायका
डीडवाना से जितेंद्र सिंह जोधा
खींवसर से रामचंद्र उत्ता
खेरवाड़ा से नानालाल अहारी
---

- ये हैं राजस्थान में भाजपा के 200 प्रत्याशी

1- सादुलशहर - गुरवीर सिंहह बराड
2- सूरतगढ़- रामप्रताप कासनिया
3- रायसिंह नगर अजा- बलवीर सिंह
4- हनुमानगढ- रामप्रताप
5- पीलीबंगा - धर्मेंद्र मोची
6- नोहर- अभिषेक मटोरिया
7- भादरा- संजीव कुमार
8- खाजूवाला - विश्वनाथ
9- बीकानेर पूर्व- सिद्धी कुमारी
10- कोलायत- पूनम कंवर
11- लूणकरणसर- सुमीत गोदारा
12- सादुलपुर - रामसिंह कस्वां
13- सिरोही - ओटाराम
14- आबू पिण्डवाडा- सामाराम गरासिया
15- रेवदर- जगसीराम
16- गोगुंदा अजजा- प्रतापलाल गमेती
17- झाडोल - बाबूलाल खाडी
18- खेरवाडा- नानालाल अहारी
19- उदयपुर ग्रामीण- फूल सिंह मीणा
20- उदयपुर- गुलाब चंद कटारिया
21- मावली -धर्मनारायण जोशी
22- सलूंबर - अमृत लाल
23- धरियावाद - गौतमलाल
24- डूंगरपुर - माधवलाल वराहत
25- आसपुर -गोपीचंद मीणा
26- सागवाडा -शंकर लााल डेचा
27- चोरासी - सुशील कटारा
28- घाटोल - हरेंद्र नीनामा
29- बागीदौरा- खेमराज गरासिया
30- कुशलगढ़ - भीभाभाई
31- बेगूं- सुरेश धाकड़
32- चित्तौड़- चंद्रभान सिंह आक्या
33-निम्बाहेड़ा- श्रीचंद्र कपलानी
34- बडी सादड़ी- ललित ओसतवाल
35- प्रतापगढ़ - हेमंत मीणा
36- भीम - हरिसिंह रावत
37-कुम्भलगढ़- सुरेंद्र सिंह राठौड़
38- राजसमंद - किरण माहेश्वरी
39- भरतपुर- विजय बंसल
40- नदबई- कृष्णेंद्र कौर दीपा
41- वैर- रामस्वरूप कोली
42- बयाना- रितु बनावत
43- बाड़ी- जसवंत गुर्जर
44- धौलपुर- शोभारानी कुशवाहा
45- सपोटरा- गोलमा देवी
46- लालसोट- रामविलास मीणा
47- बामनवास- राजेंद्र मीणा
48- खंडार- जितेंद्र गोठवाल
49- मालपुरा- कन्हैया लाल चैधरी
50- टोंक- युनूस खान
51- देवली-उनियारा- राजेंद्र गुर्जर
52- किशनगढ़- विकास चैधरी
53- पुष्कर- सुरेश सिंह रावत
54- अजमेर उत्तर-वासुदेव देवनानी
55- अजमेर दक्षिण्ा- अनिता भदेल
56- नसीराबाद- रामस्वरूप लाम्बा
57- ब्यावर- शंकर सिंह रावत
58- मसूदा- सुशील कंवर पलाड़ा
59- लाडनूं- मनोहर सिंह
60- जायल- मंजू बाघमार
61- नागौर- मोहन राम चौधरी
62- मेडता- भंवराराम रिठारिया
63- डेगाना- अजय सिंह
64- परबतसर- मानसिंह किनसरिया
65- नावां- विजय सिंह चैधरी
66- जैतारण- अविनाश गहलोत
67- सोजत- शोभा चैहान
68- पाली- ज्ञानचंद पारख
69- मारवाड़ जंक्शन- केसाराम चैधरी
70- बाली- पुष्पेंद्र सिंह
71- फलौदी- पब्बाराम
72- लोहावट- गजेंद्र सिंह खींवसर
73- ओसियां- बेरा राम चैधरी
74- भोपालगढ- कमसा मेघवाल
75- सरदारपुरा- शंभुसिंह खेतासर
76- जोधपुर- अतुल भंसाली
77- सूरसागर- सूर्यकांता व्यास
78- लूणी- जोगराम पटेल
79- बिलाडा- अर्जुनलाल गर्ग
80- बाड़मेर- कर्नल सोनाराम
81- बायतु- कैलाश चौधरी
82- पचपदरा- अमराराम
83- सिवाना- हम्मीर सिंह भायल
84- गुढामलानी- लादूराम विश्नोई
85- आहोर- छगन सिंह राजपुरोहित
86- जालौर- जोगेश्वर गर्ग
87- भीनमाल- पूराराम चौधरी
88- सांचैर- दानाराम चौधरी
89- रानीवाड़ा- नारायण सिंह देवल
90- मांडल- कालूलाल गुर्जर
91- सहाडा- रूपलाल जाट
92- भीलवाड़ा- विटठल शंकर अवस्थी
93- शाहपुरा- कैलाश मेघवाल
94- बूंदी- अशोक डोगरा
95- सांगोद- हीरालाल नागर
96- कोटा उत्तर- प्रहलाद गुंजल
97- कोटा दक्षिण- संदीप शर्मा
98- रामगंज मंडी- मदन दिलावर
99- अंता- प्रभुलाल सैनी
100- किशनगंज- ललित मीणा
101- छबड़ा- प्रताप सिंह सिंघवी
102- झालरापाटन- वसुंधरा राजे
103- खानपुर- नरेंद्र नागर
104- मनोहर थाना- गोविंद रानीपुरिया
105- चुरू-राजेंद्र राठौड़
106- पिलानी- कैलाश मेघवाल
107- सूरजगढ़- सुभाष पूनिया
108- मंडावा- नरेंद्र कुमार
109- उदयपुरवाटी- शुभकरण चैधरी
110- खेतड़ी- धर्मपाल गुर्जर
111- धोद- गोवर्धन वर्मा
112- दातारामगढ़- हरीश चंद्र कुमावत
113- खंडेला- बंशीधर
114- नीमकाथाना- प्रेमा सिंह बाजौर
115- श्रीमधोपुर- झाबर सिंह खर्रा
116- विराटनगर- फूलचंद भिंडा
117- शाहपुरा- राव राजेंद्र सिंह
118- चैमू- रामलाल शर्मा
119- फुलेरा- निर्मल कुमावत
120- आमेर- सतीश पूनिया
121- हवामहल- सुरेंद्र पारीक
122- विद्याधर नगर- नरपत सिंह राजवी
123- सिविल लाइंस- अरूण चतुर्वेदी
124- किशनपोल- मोहनलाल गुप्ता
125- आदर्श नगर- अशोक परनामी
126- किशनगढ़बास- रामहेत सिंह यादव
127- मुंडावर- मंजीत चौधरी
128- अलवर शहर- संजय शर्मा
129- नगर- अनीता सिंह गुर्जर
130- डीग कुम्हेर- डॉ शैलेश सिंह
131- शेरगढ़- बाबूसिंह राठौड़
132- श्रीगंगानगर- विनीता आहूजा
133- अनूपगढ़- संतोष बावरी
134- संगरिया- गुरदीप सिंह शाहपीणी
135- बीकानेर पश्चिम- गोपाल जोशी
136- डूंगरगढ़- ताराचंद सारस्वत
137- नोखा- बिहारी लाल विश्नोई
138- रतनगढ़- अमिनेश महर्षि
139- सीकर- रतन जलधारी
140- दूदू- प्रेमचंद बैरवा
141- झोटवाड़ा- राजपाल सिंह शेखावत
142- मालवीय नगर- कालीचरण सराफ
143- बगरू- कैलाश वर्मा
144- बस्सी- कन्हैया लाल मीणा
145- बसेडी- छितरिया जाटव
146- चाकसू- रामोतार बैरवा
147-रामगढ़- सुखवंत सिंह
148-कठूमर- बाबूलाल मैनेजर
149-राजाखेड़ा- अशोक शर्मा
150- हिंडौन- मंजू खेरवाल
151- सिकराय- विक्रम बंशीवाल
152- जैसलमेर- सांगसिंह भाटी
153- पोकरण- प्रतापपुरी
154- शिव- खुमाण सिंह
155- चैहटन- आदूराम मेघवाल
156- गढ़ी- कैलाश मीणा
157- बांसवाड़ा- अखडू महिरा
158- कपासन- अर्जुन जीनगर
159- नाथद्वारा- महेश प्रताप सिंह
160- जहाजपुर- गोपीचंद मीणा
161- केशोराय पाटन- चंद्रकांता मेघवाल
162-डग- कालू लाल मेघवाल
163- तारानगर - राकेश जांगिड़
164- सरदारशहर - अशोक पींचा
165- सुजानगढ़ - खेमाराम मेघवाल
166- फतेहपुर - सुनीता जाखड़
167- नवलगढ़ - बनवारी लाल सैनी
168- लक्ष्मणगढ़ - दिनेश जोशी
169- सांगानेर - अशोक लाहोटी
170- अलवर ग्रामीण - राम कृष्ण मेघवाल
171- राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ - विजय मीणा
172- कामा -जवाहर सिंह बेगम
173- टोडाभीम- रमेश मीणा
174- महुआ -राजेंद्र मीणा
175- दौसा - शंकर शर्मा
176- गंगापुर सिटी - मानसिंह गुर्जर
177- मकराना - रूपा राम जाट
178- सुमेरपुर - जोराराम कुमावत
179- वल्लभनगर - उदय लाल डांगी
180- आसींद - जबर सिंह सांखला
181- मांडलगढ़ से गोपाल खंडेलवाल
182- हिंडोली - ओमेंद्र सिंह हाडा
183- बारां अटरू - बाबूलाल वर्मा
184- लाडपुरा - कल्पना राजे
185- पीपल्दा -ममता शर्मा
186- झुंझुनूं से राजेंद्र भामू
187- कोटपूतली - मुकेश गोयल
188- बहरोड़ - मोहित यादव
189- करौली - ओपी सैनी
190- केकड़ी -राजेंद्र विनायका
191- डीडवाना -जितेंद्र सिंह जोधा
192- खींवसर -रामचंद्र उत्ता
193- करणपुर- सुरेंद्रपाल सिंह टीटी
194- थानागाजी- रोहिताश शर्मा
195- जमवारामगढ़- महेंद्रपाल मीणा
196- तिजारा- संदीप दायमा
197- बानसूर- महेंद्र यादव
198- बांदीकुई- रामकिशोर सैनी
199- सवाई माधोपुर- आशा मीणा
200- निवाई- रामसहाय।   
 

chat bot
आपका साथी