जयपुर जिला: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने जीती 19 में से 10 सीट

Congress won 10 seat in Jaipur district. जयपुर जिला में भाजपा को सिर्फ छह सीट पर ही संतोष करना पड़ा।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 08:07 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 08:07 PM (IST)
जयपुर जिला: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने जीती 19 में से 10 सीट
जयपुर जिला: भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने जीती 19 में से 10 सीट

जयपुर, बिजेंद्र बंसल। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ जयपुर जिला की 19 सीटों में से 10 पर जीत दर्ज कर सत्ता में आने का रास्ता साफ कर लिया। जयपुर जिला में भाजपा को सिर्फ छह सीट पर ही संतोष करना पड़ा। 2013 में जयपुर जिला की 19 सीटों में से भाजपा ने 18 पर जीत दर्ज की थी और सिर्फ आमेर की सीट पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नवीन पिलानिया ही जीते थे। इस बार आमेर की सीट भाजपा के सतीश पूनिया ने जीती है। यहां कांग्रेस के प्रशांत शर्मा और बसपा के नवीन पिलानिया दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे।

भाजपा से अलग होकर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी भी अपनी सांगानेर की सीट नहीं बचा पाए। तिवाड़ी तीसरे नंबर पर रहे। सांगानेर से भाजपा के अशोक लाहौटी ने धनश्याम तिवाड़ी से यह सीट छीन ली। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव के खिलाफ बागी प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे अशोक बेनीवाल चुनाव जीत गए गए। आलोक ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष यादव को हराया।

भाजपा के राव राजेंद्र सिंह यहां तीसरे स्थान पर रहे। जयपुर ग्रामीण के भाजपा जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत ने भी पार्टी से त्यागपत्र देकर फुलेरा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा मगर वे भी चुनाव हार गए। कुमावत चौथे स्थान पर रहे। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र राज्य के उद्योग मंत्री राजपाल शेखावत चुनाव हार गए। यहां से पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की।

कोटपुतली विधानसभा क्षेत्र :

राजेंद्र यादव, कांग्रेस, 57,114

मुकेश गोयल, भाजपा, 43,238

हंसराज, निर्दलीय, 28,353

रामस्वरूप, रालोप,24,960

---

विराट नगर विधानसभा क्षेत्र :

इंद्रराज सिंह, कांग्रेस, 59,427

कुलदीप धनखड़,निर्दलीय, 40,060

फूलचंद भिंडा,भाजपा,23,058

---

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र:

आलोक बेनीवाल,निर्दलीय,66,538

मनीष यादव, कांग्रेस,62,683

राव राजेंद्र सिंह, भाजपा, 40,215

---

चौमूं विधानसभा क्षेत्र :

रामलाल शर्मा, भाजपा, 67,317

भगवान सहाय सैनी, कांग्रेस, 66,803

छुट्टन लाल यादव, रालोप,37,333

---

फुलेरा विधानसभा क्षेत्र:

निर्मल कुमावत, भाजपा,70,065

विद्याधर सिंह, कांग्रेस, 69,498

स्पर्धा चौधरी,रालोप,9317

डीडी कुमावत,8551

---

दूदू विधानसभा क्षेत्र :

बाबूलाल नागर, निर्दलीय, 68,769

डॉ.प्रेमचंद बरवा,भाजपा, 53,990

रितेश बरवा, कांग्रेस, 28,798

शंकर लाल, रालोप, 18,948

---

झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र:

लालचंद कटारिया, कांग्रेस, 1,27,185

राजपाल शेखावत,भाजपा,1,16,438

---

आमेर विधानसभा क्षेत्र:

सतीश पूनिया, भाजपा, 93,132

प्रशांत शर्मा,कांग्रेस, 79,856

---

जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र :

गोपाल मीणा, कांग्रेस, 89,165

महेंद्र पाल मीणा, भाजपा, 67,481

---

हवामहल विधानसभा क्षेत्र:

डॉ.महेश जोशी, कांग्रेस, 85,474

सुरेंद्र पारिक,भाजपा, 76,192

---

विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र:

नरपत सिंह, भाजपा, 95,599

सीताराम अग्रवाल, कांग्रेस, 64,367

विक्रम सिंह, निर्दलीय, 50,382

---

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र :

प्रताप सिंह, कांग्रेस, 87,937

अरुण चतुर्वेदी, भाजपा, 69,859

---

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र:

अमीन कागजी, कांग्रेस, 62,774

मोहनलाल गुप्ता, भाजपा, 55,349

---

आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र :

रफीक खान, कांग्रेस, 88,541

अशोक परनामी,भाजपा, 75,988

---

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र:

कालीचरण सर्राफ, भाजपा, 70,221

डाॅ.अर्चना शर्मा, कांग्रेस,68,517

---

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र:

अशोक लाहोटी, भाजपा, 1,05,451

पुष्पेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस, 70,238

धनश्याम तिवाडी,भावाप,16,951

---

बागरू विधानसभा क्षेत्र:

गंगादेवी, कांग्रेस, 96,635

कैलाश वर्मा, भाजपा, 91,292

---

बस्सी विधानसभा क्षेत्र:

लक्ष्मण मीणा, निर्दलीय,74,933

कन्हैया लाल, भाजपा,35,595

---

चाकसू विधानसभा क्षेत्र:

वेदप्रकाश, कांग्रेस, 70,007

रामअवतार बारवा, भाजपा, 66,576। 

chat bot
आपका साथी