हर-हर मोदी,घर-घर मोदी का जवाब हर-हर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का नया नारा हर-हर कांग्रेस,घर-घर कांग्रेस देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को यह नारा प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:01 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:01 AM (IST)
हर-हर मोदी,घर-घर मोदी का जवाब हर-हर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस
हर-हर मोदी,घर-घर मोदी का जवाब हर-हर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान में मेवाड़ अंचल के सागवाड़ा में रैली को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का नया नारा "हर-हर कांग्रेस,घर-घर कांग्रेस " देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को यह नारा प्रत्येक घर तक पहुंचाना होगा।

रैली को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे,अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ विधानसभा चुनाव अभियान को लेकर संक्षिप्त चर्चा की। इस दौरान भाजपा का मुकाबला करने के लिए 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' की तरह 'हर-हर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस' का नया नारा तय हुआ।

राहुल गांधी ने मंच से भी यह नारा लगाया तो रैली में मौजूद लोगों ने भी उनका साथ दिया। अब राज्य विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस जन यह नारा लगाएंगे। नेताओं के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने महिलाओं को चुनाव अधिक महत्व देने की बात कही और यही बात मंच से भी दोहराई।

उन्होंने कहा चुनाव में महिलाओं को अधिक टिकट दिए जाएंगे। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी का कहना है कि राहुल गांधी ने यह नाराज पहली बार राजस्थान में दिया है,अब प्रदेश का कांग्रेस जन इस नारे को घर-घर तक पहुंचाएगा ।

chat bot
आपका साथी