राजीव गांधी ने खुलवाया था ताला, कांग्रेस का ही पीएम बनवाएगा अयोध्या में राम मंदिरः जोशी

Ram Temple in Ayodhya. पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने कहा है कि भाजपा राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती। राम मंदिर कांग्रेस ही बनवाएगी।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 02:03 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 03:11 PM (IST)
राजीव गांधी ने खुलवाया था ताला, कांग्रेस का ही पीएम बनवाएगा अयोध्या में राम मंदिरः जोशी
राजीव गांधी ने खुलवाया था ताला, कांग्रेस का ही पीएम बनवाएगा अयोध्या में राम मंदिरः जोशी

जयपुर, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने भाजपा पर राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आने लगते हैं। जबकि अभी इसके टाइटल का विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। भाजपा राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकती। राम मंदिर कांग्रेस ही बनवाएगी। कांग्रेस का प्रधानमंत्री ही राम मंदिर बनवाएगा। वर्ष 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही उस विवादित परिसर का ताला खुलवाया था, जहां राम मंदिर है। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में डॉ. जोशी ने यह बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिर के नाम पर केवल वोट लेने की बात कह सकती है। हम आज कह रहे हैं टाइटल का फैसला होने दीजिए, सिविल सूट का मामला चल रहा है। वकील पढ़े-लिखे हैं। सिविल सूट का फैसला सुप्रीम कोर्ट तक (से) नहीं हो तब तक प्रधानमंत्री क्या कर सकते हैं?

डॉ. जोशी ने कहा कि राजस्थान में जबरदस्त एंटी इन्कम्बेंसी है। इसे रोकना न तो गजेंद्र सिंह, न ही वसुंधरा राजे और न ही नरेंद्र मोदी के बस की बात है। इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान का चुनाव केवल राजस्थान के लोगों के लिए ही नहीं है, बल्कि इस देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में मोदी और राजस्थान में राजे सरकार ने लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।

chat bot
आपका साथी