परमिंदर सिंह ढींडसा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- 20 वर्ष में राजनीति नहीं सीख पाए राहुल

परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि राहुल को सियासत में उतरे लगभग 20 वर्ष का समय हो गया है लेकिन अभी वह राजनीति नहीं सीख पाए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 08 Apr 2019 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2019 03:32 PM (IST)
परमिंदर सिंह ढींडसा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- 20 वर्ष में राजनीति नहीं सीख पाए राहुल
परमिंदर सिंह ढींडसा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- 20 वर्ष में राजनीति नहीं सीख पाए राहुल

जेएनएन, संगरूर। संगरूर लोकसभा क्षेत्र से अकाली-भाजपा उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा कि राहुल को सियासत में उतरे लगभग 20 वर्ष का समय हो गया है, लेकिन अभी वह राजनीति नहीं सीख पाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष चुनावों के समय छह माह तक वह एक्टिव रहते हैं, उसके बाद वह गायब हो जाते हैं। ढींडसा ने कहा कि गांधी परिवार ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए राहुल को सियासत में घसीटा है। सियासत इस परिवार के लिए पार्ट टाइम जॉब है।

ढींडसा अपने पिता व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा की विरासत को संभालने के लिए लोकसभा हलका संगरूर से मैदान में उतरे हैं। वह सोमवार को भवानीगढ़ के समीप चन्नो से काफिले के रूप में संगरूर पहुंचे। ढींडसा ने संत अतर सिंह के तपस्थान गुरुद्वारा मस्तुअाना साहिब में माथा टेका।

ढींडसा ने कहा कि पार्टी का विश्वास व अपने पिता के आशीर्वाद की बदौलत वह विरोधियों से कड़ा मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान संगरूर-बरनाला जिले में 2500 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वह अकाली-भाजपा गठबंधन की दूरदर्शी सोच को लेकर ही जनता के बीच फिर से जाएंगे। उन्हें विश्वास है कि जनता उऩका साथ देगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी