Fatehgarh Sahib, Punjab Lok Sabha Election 2019: दो पूर्व IAS अफसरों के बीच टक्कर

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट पर प्रमुख मुकाबला अकाली दल के रिटायर्ड आइएएस अफसर दरबारा सिंह गुरु और कांग्रेस के रिटायर्ड आइएएस अफसर डॉ. अमर सिंह के बीच है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 18 May 2019 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 18 May 2019 05:05 PM (IST)
Fatehgarh Sahib, Punjab Lok Sabha Election 2019: दो पूर्व IAS अफसरों के बीच टक्कर
Fatehgarh Sahib, Punjab Lok Sabha Election 2019: दो पूर्व IAS अफसरों के बीच टक्कर

जेएनएन, फतेहगढ़ साहिब। 2008 के परिसीमन के बाद फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट अस्तित्व में आई और 2009 में पहली बार चुनाव हुआ। 2009 के आम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुखदेव सिंह लिबड़ा ने जीत हासिल की। इसके बाद 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद यहां आम आदमी पार्टी ने लोकसभा सीट अपने नाम की। लोकसभा चुनाव 2019 में यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है।

यहां से शिरोमणि अकाली दल से पूर्व आइएएस व सीएम के प्रिंसिपल सचिव दरबारा सिंह गुरु, आप से बनदीप सिंह दूलो, कांग्रेस से पूर्व आइएएस अधिकारी डॉ. अमर सिंह मैदान में हैं। वहीं पंजाब डेमोक्रेटिक अलांयस से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी किस्मत आजमा रहे हैंं। इस सीट पर प्रमुख मुकाबला अकाली दल के रिटायर्ड आइएएस अफसर दरबारा सिंह गुरु, कांग्रेस के रिटायर्ड आइएएस अफसर डॉ. अमर सिंह के बीच है। हालांकि पीडीए के इंजीनियर उम्मीदवार मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। खास बात यह है कि पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाली आप का इस चुनाव में प्रभाव कम ही दिखाई पड़ रहा है।

2009 में लोकसभा क्षेत्र का दर्जा मिला

श्री गुरुगोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने इसी धरती पर शहादत पाई थी। 1992 में यह जिला वजूद में आया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह ने छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर इसका नाम रखा था। 2009 में इसे लोकसभा हलके का दर्जा मिला।

कांग्रेस के लिबड़ा बने थे पहले सांसद

कांग्रेस के सुखदेव सिंह लिबड़ा पहले सांसद बने थे। 2009 से पहले फतेहगढ़ साहिब रोपड़ हलके में आता था। 2014 में फतेहगढ़ सााहिब भी उन हलकों में शामिल था जहां आम आदमी पार्टी का लोगो ने हाथ पकड़ा था। यहां से आप के हरिंदर सिंह खालसा चुनाव जीते थे। जो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

आप ने दो बार बदला प्रत्याशी

महत्वपूर्ण बात यह है कि आप के सबसे बड़े हाई प्रोफाइल राजनीतिक ड्रामेबाजी वाले लोकसभा हलके में आम आदमी पार्टी अपने आप को जिंदा रखने की लड़ाई लड़ रही है। ये ही वो सीट है, जहां पर आप ने दो बार अपना प्रत्याशी बदला। अंततः कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो के बेटे बनदीप दूलो चुनाव मैदान में आए। इसके बावजूद पूरा चुनाव दो पूर्व आइएएस अधिकारियों के इर्द-गिर्द खिंच गया।

लोकसभा चुनाव 2014 रिजल्ट

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले

हरिंदर सिंह खालसा आम आदमी पार्टी 3,67,293

साधु सिंह कांग्रेस 3,13,149

कुलवंत सिंह शिअद 3,12,815

फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीट

कुल वोटर : 1470008

कुल पोलिंग स्टेशन : 1750

पुरुष वोटर : 780933

महिला वोटर : 689039

अन्य: 36

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी