MP Assembly अध्यक्ष पद के लिए प्रजापति कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे

अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर 17वें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। जिसमें प्रजापति कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 10:47 PM (IST)
MP Assembly अध्यक्ष पद के लिए प्रजापति कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे
MP Assembly अध्यक्ष पद के लिए प्रजापति कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नाम तय कर दिया है।

पार्टी की ओर से गोटेगांव विधायक एनपी प्रजापति इस पद के प्रत्याशी होंगे। अब विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर 17वें विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। जिसमें प्रजापति कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे।

कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ लेने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को लेकर लगाए जा रहे कयासों को विराम लग गया है। इस पद के लिए महेश्वर विधानसभा सीट से चुनकर आईं डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, लहार से जीतकर आए डॉ. गोविंद सिंह, पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से चुनकर आए बृजेंद्र सिंह राठौर और एनपी प्रजापति के नाम चर्चा में थे।

इनमें से तीन कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 

chat bot
आपका साथी