Congress MP Candidates: कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

MP Election 2023 कांंग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अभी 230 सीटों में से 144 नामों पर मुहर लगाई है। कमलनाथ इस बार छिंदवाडा से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर नामों का एलान करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 15 Oct 2023 09:20 AM (IST) Updated:Sun, 15 Oct 2023 09:20 AM (IST)
Congress MP Candidates: कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ
Congress MP candidates list कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आई सामने।

HighLights

  • कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव।
  • इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस से संजय शुक्ला लड़ेंगे चुनाव।
  • दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई को भी मिला टिकट।

जेएनए, भोपाल। Congress MP candidates list कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अभी 230 सीटों में से 144 नामों पर मुहर लगाई है। कमलनाथ इस बार छिंदवाडा से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर नामों का एलान करेगी।

कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव

पार्टी ने कमलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है, जहां मुकाबला कांटे का हो सकता है। दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिये कांग्रेस पार्टी के 144 उम्मीदवारों की प्रथम सूची।

सभी को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ।

“बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ” pic.twitter.com/yUXQT4jpoz

— MP Congress (@INCMP) October 15, 2023

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर बमोरी से ऋषी अग्रवाल चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह श्योपुर से बाबू जंडेल विजयपुर से रामनिवास रावत सबलगढ़ से बैजनाथ कुशवाह जौरा से पंकज उपाध्याय अटेर से हेमंत कटारे लहार से डा गोविंद सिंह मेहगांव से राहुल भछौरिया अशोकनगर एससी सीट से हरीबाबू राय चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान मुंगावली से राव यदवेंद्र यादव सुरखी से नीरज शर्मा देवरी से हर्ष यादव नरयावली एससी सीट से सुरेंद्र चौधरी बंडा से तरवार सिंह लोधी टीकमगढ़ से यदवेंद्र सिंह जतारा से किरण अहिरवर पृथ्वीपुर से नरेंद्र सिंह राठौर खरगापुर से चंदा सिंह गौर महाराजपुर से नीरज दीक्षित चांदला से हरप्रसाद अनुरागी राजनगर से विक्रम सिंह नाती राजा छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी बिजावर से चरण सिंह यादव मलहरा से साध्व राम सिया भारती पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह जबेरा से प्रताप सिंह लोधी हटा से प्रदीप खटीक

सर्वे के बाद दिए गए टिकट

बता दें कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार हुए सत्ता परिवर्तन से सबक लेते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पिछली बार सत्ता पाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद पार्टी की सरकार एमपी से चली गई थी और सत्ता परिवर्तन हो गया था। 

इसी को देखते हुए इस बार पार्टी ने केवल भरोसेमंद लोगों और आंतरिक सर्वे के परिणाम के अनुसार टिकट दिए हैं।

chat bot
आपका साथी