MP Election 2018: घर में था पति का शव, मतदान के बाद किया अंतिम संस्कार

MP Election 2018: पन्ना जिले के पवई विधानसभा के शाहनगर विकासखंड के पुरैना में एक महिला ने मतदान के बाद पति का अंतिम संस्कार किया।

By Prashant PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 10:18 AM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 10:20 AM (IST)
MP Election 2018: घर में था पति का शव, मतदान के बाद किया अंतिम संस्कार
MP Election 2018: घर में था पति का शव, मतदान के बाद किया अंतिम संस्कार

शाहनगर/पन्ना, नईदुनिया न्यूज। पन्ना जिले के पवई विधानसभा के शाहनगर विकासखंड के पुरैना में एक महिला ने मतदान के बाद पति का अंतिम संस्कार किया। मुनिया बाई (51) के पति सुंदर आदिवासी की मौत मंगलवार देर रात लकवा की बीमारी के चलते हो गई थी। बुधवार को मतदान था। मुनिया बाई और उनके परिवार ने निर्णय लिया कि पहले मतदान कर लें, इसके बाद अंतिम संस्कार करेंगे। सुबह 9 बजे मुनिया पुरैना के मतदान केंद्र क्रमांक 320 पहुंची तो गांव के लोग हतप्रभ रह गए।

मुनिया ने कहा कि मतदान के प्रति चलाए गए जन जागरूकता अभियान के चलते वह मतदान को कर्तव्य मानती हैं। मतदान के बाद जब मुनिया घर पहुंची तब लगभग 11 बजे उसके पति का अंतिम संस्कार किया गया। शाहनगर एसडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि यह बात सही है कि पति की मृत्यु के बाद भी मुनिया बाई ने अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करते हुए पहले मतदान किया फिर पति का अंतिम संस्कार हुआ। 

यहां बेटे व नाती ने अंतिम संस्कार के पहले किया मतदान
पन्ना के कटरा मोहल्ला निवासी 95 वर्षीय कन्हैयालाल महाजन का बुधवार सुबह पांच बजे निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि दोपहर बाद होनी थी। अंत्येष्टि में समय लगने के कारण कहीं मतदान से चूक न जाएं इस कारण उनके बेटे व नाती सहित अन्य परिजन ने अंतिम संस्कार के पूर्व मतदान किया।

chat bot
आपका साथी