MP Elections 2018: CG के CM रमन सिंह प्रचार करने आएंगे अपनी ससुराल

MP Election 2018 : रमन सिंह प्रचार के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बालाघाट, मंडला और शहडोल के साथ ससुराल बुढ़वा में भी लेंगे सभा।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 07:21 AM (IST)
MP Elections 2018: CG के CM रमन सिंह प्रचार करने आएंगे अपनी ससुराल
MP Elections 2018: CG के CM रमन सिंह प्रचार करने आएंगे अपनी ससुराल

भोपाल। विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह सीमावर्ती क्षेत्र में प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। बालाघाट, मंडला और शहडोल जिले की आदिवासी बाहुल्य वाली सीटों पर वे सोमवार को सभाएं लेंगे। छत्तीसगढ़ से लगे बालाघाट जिले की विधानसभा सीट लांजी और बैहर में सुबह आमसभा होगी।

हालांकि लांजी में एक दिन पहले हुई नक्सली मुठभेड़ के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाने के निर्देश दिए हैं। छग में मुख्यमंत्री रमन सिंह को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है और एनएसजी कमांडो का दस्ता भी उनके साथ रहता है।

छग के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रमन सिंह सुबह 11 बजे लांजी पहुंचेंगे। जहां वे आधा घंटे की आमसभा लेंगे और साढ़े 11 बजे बैहर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद डेढ़ बजे मंडला जिले की बिछिया सीट पर सभा को संबोधित करेंगे।

उनकी आखिरी सभा शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के बुढ़वा गांव में रखी गई है। यह गांव रमन सिंह की ससुराल भी है। ब्यौहारी में भाजपा के प्रत्याशी शरद कोल त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हुए हैं। यहां भाजपा के कई नेताओं को पार्टी निष्काषित भी कर चुकी है, जिनमें पूर्व मंत्री लवकेश सिंह के बेटे रिंकु सिंह भी शामिल हैं।

सुरक्षा रहेगी कड़ी

रमन सिंह के आगमन से ठीक एक दिन पहले ही लांजी में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। जिस कारण प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने आदिवासी इलाकों में मतदान के बहिष्कार का आह्वान किया हुआ है। इसी कारण वे दहशत फैला रहे हैं।

chat bot
आपका साथी