MP Chunav 2018: कांग्रेस को मुखौटे की तलाश, हमारा मुखौटा जनता के सामने: राजनाथ

MP Chunav 2018 : नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित किया।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Sun, 25 Nov 2018 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Nov 2018 07:13 AM (IST)
MP Chunav 2018: कांग्रेस को मुखौटे की तलाश, हमारा मुखौटा जनता के सामने: राजनाथ
MP Chunav 2018: कांग्रेस को मुखौटे की तलाश, हमारा मुखौटा जनता के सामने: राजनाथ

सागर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मप्र में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री रूपी मुखौटा छिंदवाड़ा और गुना में तलाश रही है, जबकि भाजपा का मुखौटा शिवराजसिंह जनता के सामने है।

उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान में तंस कसा जिससे उन्होंने आलू का कारखाना खोलने की बात कहीं थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा-क्या आलू कारखाने में होता है, किसानों का जवाब था खेतों में होता है।

केंद्रीय मंत्री सिंह रविवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के कर्रापुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा मप्र में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में विकास के जो काम हुए हैं, वे जनता के सामने हैं। भाजपा विकास के नाम पर जनता से वोट मांग रही है, लेकिन कांग्रेस के पास वोट मांगने के लिए क्या है वह लुभावने वादे और जातिगत आधार पर वोट मांग रही है। इस तरह की राजनीति से देश और प्रदेश का भला होने वाला नहीं।

कांग्रेस नेता हताश होकर ले रहे धर्म का सहारा

केंद्र और प्रदेश में भाजपा के जनहितैषी कामों को देखकर कांग्रेस के नेता हताश हो गए हैं, इसलिए धर्म का सहारा लेकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने लगे हैं। राहुल गांधी कभी मंदिर जाते हैं तो कभी जनेऊ पहनकर लोगों को दिखाते हैं। धर्म आधारित राजनीति भाजपा का स्टंट नहीं है भाजपा विकास और समृद्ध भारत के नाम पर जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर कर जुझारू राज्य बना दिया है। अब जनता को तय करना है वे मप्र को समृद्ध राज्य बनाना चाहती है या वर्ष 2003 के पहले का अंधेरा राज्य बनाना चाहती है।

चुनाव मैदान में शिवराज लगाएंगे चौका

राजनाथ सिंह ने किक्रेट का उल्लेख करते हुए कहा कि दर्शक एक-दो रन बनाने पर कुछ नहीं बोलते लेकिन तो खिलाड़ी चौका लगाता है तो मैदान तालियों से गूंज उठता है। मप्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के मैदान में चौका लगाने जा रहे हैं। इंतजार है दर्शक रूपी जनता की तालियों की गड़गड़ाहट का।

chat bot
आपका साथी