Madhya Pradesh Chunav 2018: इन सीटों पर हैं समान नाम वाले प्रत्याशी, संभल कर करें वोट

Madhya Pradesh Chunav 2018: मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

By Arvind DubeyEdited By: Publish:Mon, 26 Nov 2018 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Nov 2018 07:21 AM (IST)
Madhya Pradesh Chunav 2018: इन सीटों पर हैं समान नाम वाले प्रत्याशी, संभल कर करें वोट
Madhya Pradesh Chunav 2018: इन सीटों पर हैं समान नाम वाले प्रत्याशी, संभल कर करें वोट
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है। कुछ सीटें ऐसी हैं जहां एक ही नाम के दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सीटों के मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वे मतदान करते समय खास ध्यान रखें और अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम पर ही बटन दबाएं। जानिए किन-किन सीटों पर ऐसी स्थिति है - जबलपुर की पाटन विधानसभा सीट पर चार अजय मैदान में हैं। भाजपा ने जहां अजय विश्नोई को टिकट दिया है, वहीं इसी नाम के तीन निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ये हैं - अजय, अजय (अज्जू) और अजय कुमार। दमोह विधानसभा सीट पर चार राहुल आमने-सामने हैं। इनमें तीन निर्दलीय हैं। राहुल सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं, जबकि राहुल भैय्या, राहुल यादव और राहुल सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट पर लखन नाम के तीन प्रत्याशी हैं। भाजपा ने लखन पटेल को टिकट दिया है, वहीं निर्दलीय के रूप में लखन भैय्या और लखन कुसमारिया किस्मत आजमा रहे हैं। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट पर पद्मा नामकी तीन महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। ये हैं - पद्मा शुक्ला (कांग्रेस), पद्मा दीदी (निर्दलीय) और दीदी पद्मा (निर्दलीय)। कटनी जिले की मुंडवारा विधानसभा सीट पर तीन संदीप चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल को टिकट दिया है, वहीं निर्दलीय रूप में संदीप जायसवाल और संदीप नायक मैदान में हैं। रीवा विधानसभा सीट से एक ही नाम और उपनाम के दो प्रत्याशी हैं। राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा और राजेन्द्र शुक्ला, निर्दलीय प्रत्याशी हैं। सतना की मैहर सीट में एक ही नाम के दो प्रत्याशी है। इनके उपनाम अलग है।
chat bot
आपका साथी