Jharkhand Assembly Election 2019: मोदी-याेगी-शाह होंगे झारखंड चुनाव में भाजपा के स्‍टार प्रचारक; देखें LIST

Jharkhand Assembly Election 2019 बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ शामिल है

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:56 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: मोदी-याेगी-शाह होंगे झारखंड चुनाव में भाजपा के स्‍टार प्रचारक; देखें LIST
Jharkhand Assembly Election 2019: मोदी-याेगी-शाह होंगे झारखंड चुनाव में भाजपा के स्‍टार प्रचारक; देखें LIST

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी शुमार हैं।

सनी देओल भी करेंगे प्रचार, सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी आएंगे

भाजपा ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र व राज्य के 40 शीर्ष नेताओं को जगह दी गई है। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री रघुवर दास, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, जुएल ओराम, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, ओम प्रकाश माथुर शामिल हैैं।

इनके अलावा सौदान सिंह, नंद किशोर यादव, मनोज तिवारी, सनी देओल, रवि किशन, लक्ष्मण गिलुआ, वीडी राम, राम विचार नेताम, सुर्दशन भगत, समीर उरांव, कडिय़ा मुंडा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, रवींद्र राय, मंगल पांडेय, महेंद्र सिंह और आदित्य साहू शामिल हैं।

यहां देखें भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा राजनाथ सिंह नितीन गडकरी बीएल संतोष रघुवर दास योगी आदित्य नाथ अर्जुन मुंडा प्रह्लाद जोशी रविशंकर प्रसाद धर्मेंद्र प्रधान मुख्तार अब्बास नकवी स्मृति इरानी अरूण सिंह जुएल उरांव केशव प्रसाद मौर्य अर्जुन राम मेघवाल नित्यानंद राय ओम प्रकाश माथुर सौदान सिंह नंद किशोर यादव मनोज तिवारी सन्नी देओल रवि किशन लक्ष्मण गिलुआ बीडी राम राम विचार नेताम सुर्दशन भगत समीर उरांव कड़िया मुंडा धर्मपाल सिंह दीपक प्रकाश सुनील सिंह अन्नपूर्णा देवी संजय सेठ रवींद्र राय मंगल पांडेय महेंद्र सिंह आदित्य साहू

chat bot
आपका साथी