Jharkhand Assembly Election 2019: जदयू ने खोले पत्ते-झारखंड में भी 'नीतीश मॉडल'; देखें घोषणापत्र

Jharkhand Assembly Election 2019 नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने पहले चरण की सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद अब अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 12:09 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: जदयू ने खोले पत्ते-झारखंड में भी 'नीतीश मॉडल'; देखें घोषणापत्र
Jharkhand Assembly Election 2019: जदयू ने खोले पत्ते-झारखंड में भी 'नीतीश मॉडल'; देखें घोषणापत्र

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में दम भर रही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने पहले चरण की सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष सालखन मूर्मू ने अपना घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बिहार के एमएलसी नीरज कुमार, प्रवीण सिंह, अरुण सिंह समेत बिहार-झारखंड के कई नेता मौजूद रहे।

जदयू ने अपने घोषणापत्र में नीतीश मॉडल को प्रमुखता दी है। इसमें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के साथ ही शराबबंदी लागू करना सरीखी बड़ी घोषणाएं शामिल की गई हैं। इस मौके पर बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार, प्रदेश सह प्रभारी अरुण कुमार व प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू उपस्थित रहे। बता दें कि जदयू प्रदेश की अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। चुनाव के पहले चरण में भी पूर्व मंत्री सुधा चौधरी सहित पार्टी के एक दर्जन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे।

झारखंड में नीतीश मॉडल को लागू करने के वादे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान सम्पन्न होने के बाद अपना घोषणा पत्र जारी किया। बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि झारखंड में पार्टी नीतीश मॉडल को लागू करने के वादे के साथ चुनाव मैदान में है। जदयू के घोषणा पत्र में बदलाव के 10 सूत्र समाहित है, जिनमें शराबबंदी प्रमुख हैं। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी  जल-जंगल-हरियाली अभियान शुरू करने का वादा भी किया गया है। पार्टी झारखंड में अकेले 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

chat bot
आपका साथी