Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश कुमार की पार्टी JDU के अध्‍यक्ष बोले, भाजपा सांप्रदायिक पार्टी

Jharkhand Assembly Election 2019 झारखंड जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष सालखन मूर्मू ने कहा कि झामुमो भ्रष्टाचारी पार्टी है। उन्‍होंने कहा कि बाबूलाल से गठबंधन के दरवाजे अब भी खुले हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 12:15 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश कुमार की पार्टी JDU के अध्‍यक्ष बोले, भाजपा सांप्रदायिक पार्टी
Jharkhand Assembly Election 2019: नीतीश कुमार की पार्टी JDU के अध्‍यक्ष बोले, भाजपा सांप्रदायिक पार्टी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने भाजपा को सांप्रदायिक बताया है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिक और झामुमो भ्रष्टाचारी पार्टी है। ऐसे में जनता के समक्ष जदयू बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रभारी रामसेवक सिंह ने सभी 81 सीटों पर चुनाव लडऩे की पूर्व में की गई घोषणा पर बरकरार रहने की बात कही। बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में संभावित प्रत्याशियों के साथ चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने दो-तीन दिनों में पहले चरण की 13 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की बात कही।

झारखंड विकास मोर्चा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसकी पहल की थी। बाबूलाल गठबंधन में आना चाहते हैं तो तीसरे विकल्प के लिए बेहतर होगा। उन्होंने अन्य दलों के साथ किसी तरह के गठबंधन से इन्कार किया। मौके पर सह प्रभारी अरुण कुमार, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, महासचिव श्रवण कुमार, संजय सहाय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी