Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में बिखर गया NDA का कुनबा; JDU और AJSU के बाद LJP ने भी पकड़ी अलग राह

पासवान ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का इरादा रखने वाली दूसरी पार्टियों व नेताओं का लोजपा स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि जरमुंडी पर उनका दावा बरकरार है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 02:29 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 02:29 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में बिखर गया NDA का कुनबा; JDU और AJSU के बाद LJP ने भी पकड़ी अलग राह
Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में बिखर गया NDA का कुनबा; JDU और AJSU के बाद LJP ने भी पकड़ी अलग राह

देवघर, जेएनएन। झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में केंद्र में सत्ताधारी NDA का कुनबा बिखरता नजर आ रहा है। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल यू झारखंड में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। भाजपा की सहयोगी आजसू ने भी साथ छोड़कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अलग राह पकड़ ली है। उन्होंने एलान किया है कि झारखंड में लोजपा 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोजपा अध्यक्ष पासवान मंगलवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में लोजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि राज्य में लोजपा 50 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी। प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची मंगलवार की देर शाम तक जारी कर दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग ने कहा कि राज्य में पहले लोजपा केवल छह सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग भाजपा के समक्ष रखी थी। वह भी वैसे सीटों पर जहां पिछले चुनाव में भाजपा की स्थित ठीक नहीं थी। इसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारिणी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी ओम माथुर व सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास को लिखित तौर पर जानकारी दी गई थी लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। अब इस मामले में इंतजार करने का वक्त खत्म हो गया है।

पासवान ने कहा कि चुनाव में उनकी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का इरादा रखने वाली दूसरी पार्टियों व नेताओं का लोजपा स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि जरमुंडी पर उनका दावा बरकरार है और वहां पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ही प्रत्याशी होंगे। इससे पूर्व चिराग पासवान ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मौके पर प्रदेश महामंत्री आशुतोष मिश्रा, प्रदेश महामंत्री सह प्रवक्ता संजय चटर्जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी