Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने पहुंचे जेपी नड्डा

Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा शाम छह बजे रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे। उन्‍होंने चाईबासा में जनसभा की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 07:06 AM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 07:06 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने पहुंचे जेपी नड्डा
Jharkhand Assembly Election 2019: भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने पहुंचे जेपी नड्डा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं। नड्डा ने चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा की समाप्ति के बाद उन्‍होंने चाईबासा, मंझगांव, बहरागोड़ा और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इन विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी गतिविधियों की समीक्षा की। नड्डा दोपहर बाद तीन बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर में जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। वे शाम छह बजे रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भी भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी