Jharkhand Assembly Election 2019: पिछले चुनाव में जहां हारी, अब वहां हराने की मुहिम में जुटी भाजपा

Jharkhand Assembly Election 2019. भाजपा 2014 के विधानसभा चुनाव में 28 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर थी। इस बार चुनाव में पार्टी इन सीटों पर कब्‍जा जमाने की तैयारी में है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 09:10 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: पिछले चुनाव में जहां हारी, अब वहां हराने की मुहिम में जुटी भाजपा
Jharkhand Assembly Election 2019: पिछले चुनाव में जहां हारी, अब वहां हराने की मुहिम में जुटी भाजपा

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - विधानसभा चुनाव में भाजपा की निगाह जीती हुई सीटों पर दोबारा काबिज होने के साथ-साथ उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी है, जिनमें वह पिछले चुनावों में दूसरे स्थान पर थी। भाजपा की चुनावी तैयारी का ताना-बाना भी इसी गणितीय फार्मूले को ध्यान में रख कर बुना जा रहा है। 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 37 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की थी जबकि 28 पर वह दूसरे स्थान पर थी।

यदि इस आंकड़े को समाहित कर दिया जाए तो यह संख्या 65 होती है जो कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का लक्ष्य भी है। भाजपा की तैयारी बूथ स्तर तक इस फार्मूले पर अमल कर अपने पक्ष को मजबूत बनाने की है। पिछले चुनाव के परिणाम को ही आधार बना भाजपा ने बूथ वार श्रेणी निर्धारित की है। पार्टी ने बूथों को 'ए', 'बी' और 'सी' श्रेणी में विभाजित किया है। आंकड़ों का यह गणित लक्ष्य हासिल करने में मददगार हो या न हो लेकिन लेकिन भाजपा के गेम प्लान का तो हिस्सा है ही।

यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि पिछले चुनाव में नौ सीटें ऐसी थी जिनमें हार-जीत का अंतर काफी करीबी था। इनमें महेशपुर, जामताड़ा, जामा, बरकट्ठा, बरही, मांडू, सरायकेला, तोरपा और भवनाथपुर शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव लोकसभा चुनाव का हवाला दे कहते हैं कि पार्टी का वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। विधानसभा चुनाव में हम निश्चित रूप से 65 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करेंगे।

जिन्होंने भाजपा को दी थी मात, अब वे हैं साथ

झाविमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए छह विधायकों ने झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या को 37 से बढ़कर 43 तक पहुंचा दिया था। इनमें चार ऐसी सीटें भी शामिल हैं जहां भाजपा दूसरे स्थान पर थी। सारठ से रणधीर सिंह, बरकट्ठा में जानकी प्रसाद यादव, हटिया से नवीन जायसवाल और सिमरिया में गणेश गंझू ने भाजपा प्रत्याशियों को ही मात दी थी।

इन सीटों पर दूसरे स्थान पर थी भाजपा

बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, नाला, जामताड़ा, जामा, पोड़ैयाहाट, बरही, मांडू, डुमरी, गोमिया, निरसा, बहरागोड़ा, सरायकेला, चाईबासा, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तोरपा, बिशुनपुर, कोलेबिरा, लातेहार, भवनाथपुर, सारठ, बरकट्ठा, सिमरिया और हटिया।

chat bot
आपका साथी