Jharkhand Assembly Election 2019: प्रथम चरण में 140 कंपनी सशस्त्र बल व ढाई हजार गृह रक्षक संभालेंगे मोर्चा

Jharkhand Assembly Election 2019. सशस्त्र बल में 93 कंपनी अद्र्धसैनिक बल व झारखंड पुलिस 47 इको कंपनी शामिल हैं। 6 जिलों में जवानों के तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 07:00 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: प्रथम चरण में 140 कंपनी सशस्त्र बल व ढाई हजार गृह रक्षक संभालेंगे मोर्चा
Jharkhand Assembly Election 2019: प्रथम चरण में 140 कंपनी सशस्त्र बल व ढाई हजार गृह रक्षक संभालेंगे मोर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव - 2019 में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा बलों ने भी कमर कस ली है। प्रथम चरण में 30 नवंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए राज्य के छह जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला व चतरा में 140 कंपनी अतिरिक्त सशस्त्र बल व ढाई हजार गृह रक्षकों को तैनात करने का आदेश जारी कर दिया गया है। ये जवान 22 नवंबर की सुबह से ही अपने संबंधित जिले में मोर्चा संभाल लेंगे। इन बलों में 90 कंपनी अद्ध्र्रसैनिक बल व झारखंड पुलिस के 47 इको कंपनी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त सभी छह जिलों में 2370 गृह रक्षकों को भी तैनात किया गया है। सभी छह जिलों में जिन बाहरी बलों को तैनात किया गया है, उनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), बार्डर सिक्यूरिटी फोर्स (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ), ओडिशा पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, मेघालय पुलिस, सिक्किम पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ), बिहार पुलिस, त्रिपुरा पुलिस, इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी), छत्तीसगढ़ पुलिस, आंध्र प्रदेश पुलिस व मध्य प्रदेश पुलिस शामिल है।

प्रथम चरण में किस जिले में कितना बल गढ़वा : सीआइएसएफ (आठ कंपनी), एसएसबी (छह कंपनी), ओडिशा पुलिस (आठ कंपनी), सिक्किम पुलिस (तीन कंपनी), झारखंड पुलिस सशस्त्र दस्ता (दस इको कंपनी) व गृह रक्षक (500)। पलामू : सीआरपीएफ (पांच कंपनी), बीएसएफ (सात कंपनी), आरपीएफ (छह कंपनी), बिहार पुलिस (दस कंपनी), मेघालय पुलिस (दो कंपनी), झारखंड पुलिस का सशस्त्र दस्ता (12 इको कंपनी), गृह रक्षक (650)। लातेहार : सीआरपीएफ (एक कंपनी), महाराष्ट्र पुलिस (सात कंपनी), झारखंड पुलिस का सशस्त्र दस्ता (आठ इको कंपनी), गृह रक्षक (300)। चतरा : त्रिपुरा पुलिस (चार कंपनी), झारखंड पुलिस का सशस्त्र दस्ता (सात इको कंपनी), गृह रक्षक (310)। गुमला : आइटीबीपी (छह कंपनी), छत्तीसगढ़ पुलिस (आठ कंपनी), झारखंड पुलिस का सशस्त्र दस्ता (पांच इको कंपनी), गृह रक्षक (450)। लोहरदगा : सीआरपीएफ (चार कंपनी), आंध्रप्रदेश पुलिस (तीन कंपनी), मध्य प्रदेश पुलिस (पांच कंपनी), झारखंड पुलिस का सशस्त्र दस्ता (पांच इको कंपनी), गृह रक्षक (160)।

chat bot
आपका साथी