जम्मू-कश्मीर में 'कर्फ्यू जैसे हालात' कहने वालों को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का जवाब

Haryana Assembly Election 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद हालात सामान्य बताए हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:48 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 10:49 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में 'कर्फ्यू जैसे हालात' कहने वालों को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का जवाब
जम्मू-कश्मीर में 'कर्फ्यू जैसे हालात' कहने वालों को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का जवाब

बल्लभगढ़/फरीदाबाद, जेएनएन। Haryana assembly election 2019:  केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद हालात सामान्य बताए हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को बेबुनियाद बताया कि वहां पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं। यदि जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात, तो फिर सोशल मीडिया पर कश्मीर में ट्रैफिक जाम स्थिति का फोटो वायरल कैसे हो गया। जितेंद्र सिंह भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा का नामांकन पत्र जमा कराने के लिए आए थे। उनके साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने गृह मंत्री के तौर पर सहज तरीके से अनुच्छेद 370 को हटा दिया। अब वहां पर ऐसा ही विकास होगा, जैसे देश के अन्य भागों में कन्याकुमारी तक हो रहा है। भाजपा ने नेताओं को डॉ. शेख अब्दुल्ला की तरह से नजरबंद नहीं किया है।

नेहरू के समय में डॉ. शेख अब्दुल्ला को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में नजरबंद रखा गया था। यदि कोई व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जाकर देशद्रोह जैसे काम करेगा, तो उसे सरकार ऐसा नहीं करने देगी। वे अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस से खुली बहस करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस सदन से ही भाग जाती है। कांग्रेस अनुच्छेद 370 के हटाने पर जहां चाहे, वहां पर बहस कर सकती है। वे हमेशा तैयार हैं।

उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि प्रदेश में भाजपा की दोबारा से सरकार दो तिहाई बहुमत से बनेगी। जितेंद्र सिंह ने मूलचंद शर्मा से अपना पुराना संबंध बताया।

गौरतलब है कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं,जबकि 24 अक्टूबर को परिणाम घोषित होगा। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत हरियाणा की सभी पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई अन्य बड़े नेता रैली कर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी