Haryana election 2019 : दिल्ली से सटी हरियाणा विधानसभा सीटों पर ये हैं 29 कांग्रेस उम्मीदवार

Haryana Assembly Election 2019 6 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं होने के पीछे पार्टी की गुटबाजी बताई जा रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 09:45 AM (IST)
Haryana election 2019 : दिल्ली से सटी हरियाणा विधानसभा सीटों पर ये हैं 29 कांग्रेस उम्मीदवार
Haryana election 2019 : दिल्ली से सटी हरियाणा विधानसभा सीटों पर ये हैं 29 कांग्रेस उम्मीदवार

रेवाड़ी [महेश कुमार वैद्य]। Haryana Assembly Election 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2029 के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार देर रात 90 विधानसभा सीटों में से 84 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं, दक्षिण हरियाणा व दिल्ली से सटे एनसीआर के जिलों की कुल 29 विधानसभा सीटों में से 27 चेहरे वही हैं, जिनका दैनिक जागरण ने अपनी संभावित सूची में जिक्र किया था। जिन सीटों पर केवल एक-एक नाम दिया गया था, ऐसे सभी नाम सही निकले हैं।

6 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं होने के पीछे पार्टी की गुटबाजी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मतभेद की वजह से पार्टी के 6 उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं की है। हालांकि, बुधवार को 6 उम्मीदवारों के नामों का भी एलान कर दिया जाएगा।

कांग्रेस मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारने का फैसला पहले ही सुना चुकी थी, जारी सूची में भी ऐसा ही दिखा। ऐसे में कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर मारामारी नहीं है, परंतु जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी वहां पर पार्टी की टिकट की मांग कुछ ज्यादा ही है। उन स्थानों पर भी कांग्रेस की टिकट की मांग अधिक है जहां पर भाजपा के मौजूदा विधायक की खिलाफत मानी जा रही है।

दक्षिण हरियाणा की अधिकांश सीटों पर भी नजर आएगा भूपेंद्र हुड्डा का असर

कांग्रेस के लिए सबसे मुश्किल अहीरवाल के गढ़ में सेंध लगाने की है। गुड़गांव, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले की सभी 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। टिकट वितरण में दक्षिण हरियाणा की अधिकांश सीटों पर भूपेंद्र हुड्डा का असर नजर आया। अहीरवाल बेल्ट में कैप्टन अजय सिंह यादव की भी अनदेखी नहीं हुई, परंतु महेंद्रगढ़ जिले में किरण चौधरी को सम्मान दिया गया है। 

कैप्टन अजय सिंह यादव की भी नहीं होगी अनदेखी, निकट आ रहे हैं हुड्डा और कैप्टन 

खास बात यह है कि कटुता भुलाकर अब कैप्टन अजय सिंह यादव व किरण चौधरी भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निकट आए। टिकट वितरण में पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष कुमारी सैलजा की भी प्रभावी भूमिका रही और उनका टिकट वितरण में दबदबा भी दिखा। कुमारी सैलजा सबको साथ लेकर चल रही है, यह टिकट वितरण में भी दिखा। उन्होंने ही इस बार लोस का चुनाव लड़ने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं से नाम मांगे थे। 

रेवाड़ी जिले से उम्मीदवार

 रेवाड़ी: चिरंजीव राव

 कोसली: राव यादुवेंद्र सिंह

 बावल: डा. एमएल रंगा

फरीदाबाद जिले से कांग्रेस के उम्मीदवार 

 

 पृथला: रघुबीर तेवतिया (पूर्व विधायक)

 एनआइटी फरीदाबाद : नीरज शर्मा

 बड़खल : विजय प्रताप सिंह 

 बल्लभगढ़ : आनंद कौशिक (पूर्व विधायक)

 फरीदाबाद : लखन सिंगला 

 तिगांव: ललित नागर (मौजूदा विधायक)

पलवल जिले से कांग्रेस के उम्मीदवार

 

 पलवल: करण सिंह दलाल-मौजूदा विधायक

 होडल: उदयभान-मौजूदा विधायक

 हथीन: मोहम्मद इजराइल 

सोनीपत जिले से कांग्रेस के उम्मीदवार  

 गन्नौर: कुलदीप शर्मा (मौजूदा विधायक)

 राई: जयतीर्थ (कुछ दिन पूर्व ही में विधानसभा से इस्तीफा दिया था)

खरखौदा (सुरक्षित): जयबीर बाल्मीकी (मौजूदा विधायक)

सोनीपत: सुरेंद्र पंवार

गोहाना: जगबीर मलिक

बरोदा: श्रीकृष्ण हुड्डा

महेंद्रगढ़ जिले से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार 

अटेली: राव अर्जुन सिंह 

महेंद्रगढ़: राव दान सिंह

नांगल चौधरी: राजा राम गोलवा

 नारनौल: राव नरेंद्र सिंह 

गुड़गांव जिले से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार 

पटौदी: सुधीर चौधरी 

बादशाहपुर: राव कमलबीर

गुड़गांव: सुखबीर कटारिया 

सोहना: डा. शमशुद्दीन 

नूंह जिले से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार 

नूंह: आफताब अहमद

फिरोजपुर झिरका: मामन खान इंजीनियर 

पुन्हाना: एजाज खान

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी