Haryana Assembly Election Result 2019: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Haryana Assembly Election Result 2019 अब तक जो रुझान सामने आए हैं वो भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे। शुरूआती रुझान में भाजपा पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही थी।

By Amit SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 09:46 AM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 09:49 AM (IST)
Haryana Assembly Election Result 2019: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
Haryana Assembly Election Result 2019: रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

पंचकूला, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 (Haryana Assembly Election Result 2019) के लिए राज्य की सभी 90 सीटों पर मतगणना चल रही है। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के साथ ही भाजपा ने राज्य में बढ़त हासिल कर ली थी। शुरुआती रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहे हैं। हालांकि, अब भाजपा व कांग्रेस के बीच राज्य में कांटे की टक्कर दिख रही है।

शुरूआती रुझान राज्य में खट्टर सरकार की वापसी के संकेत दे रहे थे। शुरूआत में भाजपा 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े से 9 सीट ज्यादा थी। वहीं शुरूआत में कांग्रेस मात्र 14 सीटों पर ही आगे दिख रही थी। डेढ़ घंटे बाद रुझान काफी बदल चुके हैं।

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल को 46 सीटों की आवश्यकता है। चुनाव पूर्व भाजपा ने राज्य में 75 के पार का नारा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री खट्टर समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने 75 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। हालांकि, रुझानों में भाजपा इससे काफी पीछे दिख रही है।

21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद शाम को आए एक्जिट पोल्स ने भी राज्य में भाजपा को पूर्ण बहुमत के करीब दिखाया था। ज्यादातर समाचार चैनलों के एक्जिट पोल में भाजपा को हरियाणा में 32 से 44 सीटें बताई गईं थी, जबकि कांग्रेस को 30 से 42 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दिखाया गया था। हालांकि एक दिन बाद आजतक समाचार चैनल ने हरियाणा चुनावों को लेकर जो एक्जिट पोल दिखाया, उसमें भाजपा को हैरतअंगेज तरीके से बहुत के आंकड़े से कुछ दूर पहले ही रोक दिया गया। आजतक के एक्जिट पोल में हरियाणा में त्रिशंकु सरकार की उम्मीद जताई गई थी। साढ़े नौ बजे के रुझान आजतक के एक्जिट पोल पर मुहर लगाते दिख रहे हैं।

शुरूआती रुझानों में भाजपा ने हरियाणा में 55 सीटों पर बढ़त हासिल की थी। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद भाजपा बहुमत के आंकड़े से चूकती दिख रही है। साढ़े नौ बजे के करीब रुझानों में भाजपा 55 सीटों से फिसलकर 40 सीटों पर पहुंच चुकी थी। वहीं कांग्रेस ने शुरूआती रुझान में जहां मात्र 14 सीटों पर आगे दिख रही थी। डेढ़ घंटे बाद साढ़े नौ बजे के करीब कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी थी। ताजा रुझान हरियाणा में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की तरफ इशारा कर रही है।

chat bot
आपका साथी