Lok Sabha Election: राहुल गांधी कल आएंगे हरियाणा, प्रियंका भी करेंगी रोड शो

Lok Sabha Election 2019 में हरियाणा में अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री होगी। राहुल कल हरियाणा आएंगे तो प्रियंका राज्‍य में रोड शो करेंगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 03 May 2019 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 May 2019 12:05 PM (IST)
Lok Sabha Election: राहुल गांधी कल आएंगे हरियाणा, प्रियंका भी करेंगी रोड शो
Lok Sabha Election: राहुल गांधी कल आएंगे हरियाणा, प्रियंका भी करेंगी रोड शो

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति के धुरंधर एक-दूसरे को घेरने के लिए फील्ड में उतर चुके हैं। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी 4 मई को हरियाणा आएंगे। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांंधी वाड्रा भी हरियाणा में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर हरियाणा को नापने के बाद अब शनिवार से दक्षिण हरियाणा में एंट्री करेंगे। राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और रोहतक में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी फरीदाबाद में अवतार सिंह भड़ाना और अंबाला में कुमारी सैलजा के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका के दौरे के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर से कार्यक्रम मांगा गया है। 

गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और रोहतक में रैलियां करेंगे राहुल, फरीदाबाद व अंबाला प्रियंका के हवाले राहुल गांधी इससे पहले कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बुलावे पर अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। हुड्डा के मीडिया सलाहकार सुनील परती ने बताया कि  राहुल गांधी 4, 6 और 9 मई को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। इसी प्रकार प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो जगह पर रोड शो करने आएंगी। 

भाजपा के लिए काम करेगा शाह और मोदी मैजिक, कल आएंगे शाह 

वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे में भी मामूली संशोधन हुआ है। शाह 5 मई को एक साथ पांच रैलियां संबोधित करेंगे। उनकी पलवल रैली फिलहाल स्थगित हो गई है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हरियाणा का दौरा करने आएंगे। उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बसपा अध्यक्ष मायावती 8 मई को दोबारा हरियाणा आएंगी। 

chat bot
आपका साथी