स्पेशल रिपोर्ट: गुजराती काठियावाड थाली, चार खाओ चाहे चौबीस

गुजरात की काठियावाडी थाली की साइज और उसके सुस्वाद व्यंजनों को देख आपकी लार खुद टपकने लगेगी।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 03:17 PM (IST)
स्पेशल रिपोर्ट: गुजराती काठियावाड थाली, चार खाओ चाहे चौबीस
स्पेशल रिपोर्ट: गुजराती काठियावाड थाली, चार खाओ चाहे चौबीस

जामनगर रोड के ढाबे से प्रशांत मिश्र की रिपोर्ट। गुजरात के लज़ीज व्यंजन भला किसे नहीं भाएंगे। खाइए और अंगुलियाँ चाटते रह जाइए। लेकिन खिलाने वाले भूलकर नहीं। दामाद की तरह मनौनी कर खिलाने की जिद। चाहे चार रोटी खाओ चाहे चौबीस। यह है काठियावाडी मेहमाननवाज़ी। काठियावाडी थाली की साइज और उसके सुस्वाद व्यंजनों को देख आपकी लार खुद टपकने लगेगी। अब रही काठियावाडी थाली की कीमत, तो बहुत मत आंकिये। उत्तर भारत के किसी अच्छी दुकान के पाँच छह समोसे के बराबर। 

यकीन न हो तो थाली के बारे में विस्तार से संलग्न वीडियो ज़रूर देख लें। व्यंजनों के बारे में विस्तार से जानकारी है।

pic.twitter.com/36YGlB19g8

— Rajesh Mishra (@rajeshemmc) November 27, 2017

थाली में व्यंजनों की भरमार होने की वजह से चावल और दाल की कटोरियाँ अलग से पेश की गई। चौंकियेगा नहीं, सलाद की चर्चा की छूटने जाए, जिसके लिए सलाद का फोटो देखना मत भूलिएगा। मात्र एक थाली के खाने के साथ पेश सलाद तीन लोगों के खाने भर का था। उसमे भी उसके बचने गुंजाइश भी थी। हॉ एक बात और भरवाँ मिर्च थाली की खूबसरती को और बढ़ा दे रहे थे।

अगर कभी काठियावाड में आपका आना हो तो रोटला-टोमेटो डिस से भी पेट भर सकते है। काठियावाड में थाली देखने में जितनी अच्छी लगी कहीं उससे अधिक खाने में। हम हिंदी के पत्रकार भोजन कर संतुष्ट होने के बाद बरबस मुंह से निकल गया मजा आवी गयो।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के एक के जवाब में भाजपा के 36 'जादूगर'

यह भी पढ़ें: सौराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नर्मदा जल से सींच रही सियासी फसल

chat bot
आपका साथी