चुनावी प्रक्रिया से नहीं हटाए जाएंगे संघ से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी: कटारिया

गुलाबचंद कटारिया ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव में आरएसएस की विचारधारा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से नहीं हटाया जाएगा।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 02:51 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 02:51 PM (IST)
चुनावी प्रक्रिया से नहीं हटाए जाएंगे संघ से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी: कटारिया
चुनावी प्रक्रिया से नहीं हटाए जाएंगे संघ से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी: कटारिया

जयपुर, जागरण संवाददाता।राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ )आरएसएस की विचारधारा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया से नहीं हटाया जाएगा। कटारिया ने कहा कि अधिकारी किस विचारधारा से जुड़ा हुआ है, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं होता है। ऐसे में पता लगाना मुश्किल है कि अधिकारी या फिर कर्मचारी किस विचारधारा से जुड़ा हुआ है।

आरएसएस के सांस्कृति और वैचारिक संगठन है,इसमें संस्कार मिलते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आरएसएस को बदनाम करने में लगी हुई है। नेहरू के जमाने से ही यह सिलसिला जारी है। संघ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करता आ रहा है। कांग्रेस को आरएसएस के नाम से ही बुखार आ जाता है। कटारिया ने कहा कि चुनाव में अपनी संभावित हार को देखकर ही कांग्रेस इस तरह की मांग कर रही है। राजस्थान में भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी।

कांग्रेस ने चुनाव वाले राज्यों के लिए की थी मांग

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित चुनाव आयोग की बैठक में कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया से जुड़े उन अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाने की मांग की थी जो आरएसएस की विचारधारा से जुड़े हुए है।  

chat bot
आपका साथी