दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है चांदनी चौक, प्रह्लाद सिंह साहनी चार बार विधायक चुने गए थे

इस चुनाव में चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आप भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होगा। यहां से 2015 में चुनाव जीतने वाली अलका लांबा विधायक हैं। उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव जीता था।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 03:58 PM (IST)
दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है चांदनी चौक, प्रह्लाद सिंह साहनी चार बार विधायक चुने गए थे
दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है चांदनी चौक, प्रह्लाद सिंह साहनी चार बार विधायक चुने गए थे

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को यानी कल है। माना जा रहा है कि इस चुनाव में चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आप, भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होगा। यहां से 2015 में चुनाव जीतने वाली अलका लांबा विधायक हैं। उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव जीता था। अलका लाम्बा ने 36756 वोट पाए थे। वहीं भाजपा नेता सुमन कुमार गुप्ता ने 18469 मत हासिल किए। सुमन को 18287 वोट से हार मिली थी।

चांदनी चौक विधानसभा का राजनीतिक इतिहास

चांदनी चौक सीट 1951 में ही बन गई थी। पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस के युद्धवीर सिंह विधायक बने। फिर 1972 में कांग्रेस के रमाशंकर, 1977 में जेएनपी के राजकुमार जैन, 1983 व 1993 में भाजपा नेता वासु देव कप्तान ने विजय हासिल की। 1998, 2003, 2008 और 2013 में लगातार चार बार कांग्रेस के प्रह्लाद सिंह साहनी विधायक चुने गए। 

दिल्ली का सबसे पुराना इलाका

चांदनी चौक दिल्‍ली के सबसे पुराने इलाकों में से एक है। यह दिल्‍ली की राजनीति का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मुगल शासक शाहजहां ने इस इलाके में छोटी झील बनवाई और उसमे फव्‍वारे लगवाए। चांदनी रात में फव्‍वारे खूबसूरत नजारे में बदल जाते थे। इसकी शानदार चमक के कारण इस इलाके का नाम चांदनी चौक पड़ गया। चांदनी चौक इलाके के पास स्थित लाल किला और जामा मजिस्‍द भी मुगल शासनकाल के दौरान बनवाई गईं। वर्तमान में यह इलाका देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में गिना जाता है। दिल्‍ली का सबसे पुराना और चर्चित बाजार मीना बाजार यहीं पर है।  

chat bot
आपका साथी