Delhi assembly Election 2020: क्या PC Chacko के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानें- क्यों उठा सवाल

अध्यक्ष के इंतजार में करीब ढाई माह से निष्क्रिय पड़ी प्रदेश कांग्रेस की कमान अब प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने ही संभाल ली है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 08:15 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:16 AM (IST)
Delhi assembly Election 2020: क्या PC Chacko के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानें- क्यों उठा सवाल
Delhi assembly Election 2020: क्या PC Chacko के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, जानें- क्यों उठा सवाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Haryana Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में छह महीने से भी कम का वक्त बचा है। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (Delhi Pradesh Congress Committee president) के अध्यक्ष के इंतजार में करीब ढाई माह से निष्क्रिय पड़ी प्रदेश कांग्रेस की कमान अब प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने ही संभाल ली है।

चुनाव में जुटने के दिए निर्देश

विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते देख शुक्रवार को पीसी चाको ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में पूर्व अध्यक्षों, पूर्व मंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता सक्रिय हो जाएं, बैठे न रहें, रोज कोई न कोई मुददा उठाएं। इस बैठक में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीसी चाको के निर्देश के बाद प्रदेश कांग्रेस हफ्ते में कम से कम तीन दिन पत्रकार वार्ता कर विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलेगी। साथ ही तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखेगी। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली सरकार और भाजपा के खिलाफ मुद्दों पर धरना- प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्षों में जहां सुभाष चोपड़ा और अर¨वदर सिंह लवली मौजूद थे, वहीं पूर्व मंत्रियों में हारून यूसुफ, योगानंद शास्त्री, डा. नरेन्द्र नाथ शामिल थे। प्रकोष्ठों में प्रदेश महिला अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी, लीगल सेल के सुनील कुमार उपस्थित रहे।

कही जिम्मेदारी सौंपने की बात

पीसी चाको ने प्रदेश कांग्रेस को साफ संदेश दिया कि अध्यक्ष का फैसला होता रहेगा, लेकिन चुनाव तैयारियां शुरू कर दें। विपक्षी पार्टियों के खिलाफ मुद्दे उठाएं और सड़क पर उतरें। कार्यकर्ता को एकजुट कर उन्हें, जिम्मेदारी सौंपी जाए। सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉक स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी जाए।

इसमें बैठक के साथ ही कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतरने की अनौपचारिक घोषणा कर दी है। देखना यह होगा कि इसका कितना असर दिल्ली के कांग्रेसी नेताओं पर पड़ता है। यह भी तय है कि टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं को आगामी दो-तीन महीने में खुद को साबित करना होगा।

पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष और बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन जयवीर नागर ने भी एक बयान जारी कर आलाकमान सोनिया गांधी से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द किए जाने का अनुरोध किया है। जयवीर नागर ने यह भी कहा कि दिल्ली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काफी लोग रहते हैं, इसलिए अध्यक्ष के चयन में इस समीकरण को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

जेल में बंद सज्जन कुमार से मिले PC चाको

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शुक्रवार को मंडोली जेल में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार से मुलाकात की और उनका हाल जाना। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीसी चाको के साथ सज्जन के पुत्र जगप्रवेश कुमार एवं पूर्व सांसद रमेश कुमार भी थे। इस दौरान दिल्ली के सियासी हालात और विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी