प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने पहली बार डाला वोट, बोले- अच्छा लगा...!

पहली बार वोट डालने का अलग ही अनुभव होता है। इस अनुभव को प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने भी महसूस किया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 02:07 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 05:03 PM (IST)
प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने पहली बार डाला वोट, बोले- अच्छा लगा...!
प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने पहली बार डाला वोट, बोले- अच्छा लगा...!

नई दिल्‍ली, एएनआइ। पहली बार वोट डालने का अलग ही अनुभव होता है। इस अनुभव को प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने भी महसूस किया। वोट देने के बाद रेहान वाड्रा बोले कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा और रेहान दक्षिण दिल्‍ली के लोधी स्‍टेट में बने पोलिंग बूथ में मतदान करने पहुंचे थे।

मतदान करने के बाद रेहान वाड्रा ने कहा, 'मुझे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर काफी अच्‍छा लग रहा है। सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। परीक्षा की वजह से मैं पिछले चुनाव (लोकसभा) में मतदान नहीं कर पाया था।' साथ ही उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलनी चाहिए और शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए। रेहान के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि गांधी परिवार की अगली तैयार होने जा रही है।

दिल्‍ली में आज विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवारी को होगी। दिल्‍ली फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। हालांकि, इस बार हर पार्टी सत्‍ता पर काबिज होने का दावा कर रही है। आज शाम को आने वाले एग्जिट पोल में भी काफी हद तक स्थिति साफ होने की संभावना है।

इधर, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी पहली बार मतदान किया है। बता दें कि केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता, बेटी हर्षिता और बेटे पुलकित ने चुनाव प्रचार भी किया था। चुनाव प्रचार के दौरान कई मौकों पर अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी बेटी और पत्‍नी नजर आईं। वहीं, कई केजरीवाल पर लगे आरोपों को भी उनकी बेटी ने जवाब दिया था।

chat bot
आपका साथी