Madipur Garden Election Result 2020 LIVE: आप प्रत्याशी गिरीश सोनी को मिली जीत, भाजपा के कैलाश हारे

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां से परिणाम आप प्रत्याशी गिरीशी सोनी जीत चुकी है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 08:14 AM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:12 PM (IST)
Madipur Garden Election Result 2020 LIVE: आप प्रत्याशी गिरीश सोनी को मिली जीत, भाजपा के कैलाश हारे
Madipur Garden Election Result 2020 LIVE: आप प्रत्याशी गिरीश सोनी को मिली जीत, भाजपा के कैलाश हारे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आ गए हैं। मादीपुर विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू होते ही लोगों की नजरें टिक गई। ताजा जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गिरीश सोनी को जीत मिल चुकी है। इनको शुरुआती रुझान में बढ़त मिली। वहीं भाजपा के प्रत्याशी उन्हें कड़ी टक्कर देते दिखे। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इस चुनाव में लड़ाई एक समय रोमांचक मोड़ पर पहुंच। वहीं अब आज आने वाले नतीजे  से साफ हो गया है कि जनता ने  आप को दिल्ली की  गद्दी पर बैठाया है।

इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े हैं। इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई। 

Madipur Garden Election Result 2020 LIVE:

फाइनल आंकड़े

गिरीश सोनी (आप) - -42158

कैलाश (भाजपा)- 29772

जयप्रकाश (कांग्रेस)- -5567

 2: 30 बजे यह है स्थिति

भाजपा- 23925

आप - 36661

कांग्रेस- 5183

छठा राउंड - 

आप-  गिरीश सोनी 27212

भाजपा- कैलाश सांकला- 15300 

कांग्रेस- जय प्रकाश- 4380 

गिरीश सोनी चार हजार वोटों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। कैलाश सांकला जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं वह दूसरे नबंर पर बने हुए हैं। उन्हें दूसरे नबंर पर कुल 2833 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के जय प्रकाश हैं उन्हें काफी कम वोट मिली हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गिरिश सोनी यहां से आगे चल रहे है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी कैलाश सांकला पीछे चल रहे हैं।

 यहां मतगणना शुरू हो गई है। देखिए कौन सीट से बाजी मार सकता है। 

chat bot
आपका साथी