Delhi Assembly Election 2020: चुनाव आयोग ने AAP नेता संजय सिंह को जारी किया नोटिस

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को नोटिस जारी किया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 03:52 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: चुनाव आयोग ने AAP नेता संजय सिंह को जारी किया नोटिस
Delhi Assembly Election 2020: चुनाव आयोग ने AAP नेता संजय सिंह को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली, एएनआइ। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को नोटिस जारी किया है। आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर चुनाव आयोग ने संजय सिंह को नोटिस जारी किया है। संजय सिंह को आयोग ने नोटिस उस बयान के लिए जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा शाहीन बाग में दो फरवरी को बड़ा कुछ करवाने की तैयारी में है। इसको लेकर आयोग सख्त हो गया है और सात फरवरी तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार यह बयान प्रथमदृष्टया असत्याप्रित प्रतीत होता है। उनके बयान से आम जनता में भ्रम पैदा करता है।

इधर, भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिलकर आप के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि शाहीन बाग को आप ने धरना-प्रदर्शन, देश विरोधी भाषणों और उपद्रव का केंद्र बना दिया है। 31 जनवरी को राज्यसभा सदस्य व आप नेता संजय सिंह ने एक योजना के तहत बयान दिया था कि दो फरवरी को दिल्ली में भाजपा बड़ा बवाल करने जा रही है। उसके बाद दिल्ली में दंगा कराने की साजिश के तहत आप सदस्य कपिल गुर्जर को शाहीन बाग भेजकर फायरिंग कराई गई। शिष्टमंडल में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य ओम पाठक व नीरज शामिल थे।

chat bot
आपका साथी