Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ 2 जनवरी से शुरू होगा बड़ा अभियान

Delhi Assembly Election 2020 कांग्रेस प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आजाद ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर दिया गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ 2 जनवरी से शुरू होगा बड़ा अभियान
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ 2 जनवरी से शुरू होगा बड़ा अभियान

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद और संयोजक चतर सिंह ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने दिल्ली में चुनाव अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए सभी मोर्चो पर रणनीति तैयार कर ली है। पहले चरण में 2 से 6 जनवरी तक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा और AAP की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

कांग्रेस के 15 साल के शासन काल में हुई उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिला व ब्लॉक स्तर पर चुनाव अभियान समितियों का गठन किया जा रहा है। पार्टी स्थानीय प्रचार माध्यमों व सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान देगी।

प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आजाद ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर दिल्ली में रोड शो व रैलियों का आयोजन भी करेगी। इसमें केंद्र और दिल्ली सरकार की नीतियों को जनता को बताएंगे । साथ ही बताएंगे कि पांच साल में किस तरह से दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने विकास की पटरी से नीचे उतार दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा भी दिल्ली के चुनाव प्रचार में हिस्सेदारी करेंगे। इसके लिए बाकायदा समय निर्धारित किया जा रहा है।

मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने का काम शुरू हो गया है, जहां से पार्टी भाजपा व आप के खिलाफ आक्रामक प्रचार शुरू करेगी। घोषणा पत्र में शीला दीक्षित पेंशन योजना के नाम से एक विस्तारित योजना समाहित होगी। दिल्ली में 5,30,000 की निर्धारित पेंशन सीमा को बढ़ाकर 7,50,000 किया जाएगा। सभी मदों में पेंशन राशि को दुगना करने का प्रस्ताव हैं। उन्होंने कहा कि 69 वर्ष से वृद्ध लोगों को 5000 रुपये महीना पेंशन राशि देने का प्रावधान भी इस योजना में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी