पानी पर बवाल: सीएम केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाब, कहीं ये बात

पानी पर मचे बवाल के बाद भाजपा के नेता मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी सरकार पर उंगली उठाई है। ऐसे में सरकार का पक्ष रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल आज खुद सामने आए।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 08:01 PM (IST)
पानी पर बवाल: सीएम केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाब, कहीं ये बात
पानी पर बवाल: सीएम केजरीवाल ने मनोज तिवारी को दिया जवाब, कहीं ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्‍ली में पानी के गुणवत्‍ता के उपर जमकर बयानबाजी हो रही है। एक तरफ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने दिल्‍ली सरकार पर निशाना साधा है वहीं अब भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने भी आम आदमी पार्टी सरकार पर उंगली उठाई है। ऐसे में सरकार का पक्ष रखने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल आज खुद सामने आए।  उन्‍होंने कहा कि इस पर केवल राजनीति की जा रही है। जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री खुद साफ कह चुके हैं कि दिल्ली का पानी स्वच्छ है।

वहीं इससे पहले दिल्ली की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के निरीक्षण अभियान पर भाजपा ने निशाना साधा है। इसे चुनावी कसरत करार दिया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि बीते साढ़े चार वर्षो तक दिल्ली सरकार सोती रही। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को सड़कों पर गड्ढे नजर नहीं आते थे, अब चुनाव नजदीक देखकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन अनधिकृत कॉलोनियों का क्या होगा जहां वादा करने के बावजूद उन्होंने आजतक एक इंच भी सड़क नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि नगर निगमों और लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार से आप के मुखिया दहशत में आ गए हैं उन्हें दिल्ली से अपनी राजनीतिक विदाई लगभग तय नजर आ रही है। यही कारण है कि झूठ व भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल ने भी कहा कि आप के विधायकों ने दिल्ली सरकार के झूठे विकास की पोल खोल दी है। केजरीवाल एक तरफ दावा करते रहे हैं उनकी सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए बहुत काम किया है। दूसरी ओर उनके विधायकों ने शनिवार को सोशल मीडिया में क्षतिग्रस्त सड़कों की फोटो डालकर हकीकत सबके सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग एक साल पहले भी दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही थी, जो आजतक नहीं हो सकी है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी