Delhi Election 2020: लक्ष्मीनगर में AAP और कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग वोट बैंक की राजनीति करते हैं और घड़ियाली आंसू बहाते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:03 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:35 PM (IST)
Delhi Election 2020: लक्ष्मीनगर में AAP और कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Delhi Election 2020: लक्ष्मीनगर में AAP और कांग्रेस पर बरसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लक्ष्मी नगर से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा के पक्ष में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्उडा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग वोट बैंक की राजनीति करते हैं और घड़ियाली आंसू बहाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने घोषणा पत्र लेकर आते हैं जिससे मतदाता भ्रमित हो जाते हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के 40 लाख लोगों को पक्का मकान देने का रास्ता खोल दिया है और जहां झुग्गी वहां मकान योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 500 स्कूल खोलने, नए अस्पताल बनाने और  फ्री वाईफाई देने के वायदे किए। लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह लोग कहते कुछ हैं करते कुछ हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है।

धारा 370 हटने से जम्मू-कश्मीर के लोग खुशः जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा कर वह काम कर दिखाया जिसको लोग असंभव मानते थे। आज जम्मू कश्मीर के लोग बहुत खुश हैं। जम्मू कश्मीर में आज तक कोई राजनीतिक आरक्षण नहीं था। वहां कोई आदिवासी सीट नहीं थी, वहां के राष्ट्रभक्त गुर्जर और बकरवाल समाज के लोग पुंछ और राजौरी में सेना का साथ देते हैं और आतंकी गतिविधियों को रोकते हैं।

अब पहली बार वहां नए परिसीमन के आधार पर लोगों को आरक्षण दिया जाएगा और यह लोग चुनकर विधानसभा क्षेत्र में जा सकेंगे। जम्मू कश्मीर में धारा 370 के नाम पर 21वीं सदी में ऐसे ऐसे कानून चल रहे थे जिससे वहां के लोगों के साथ अन्याय हो रहा था। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार बीडीसी का चुनाव हुआ और भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें 80 सीटें। 

शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विरोध के बावजूद दिसंबर 2014 से पहले भारत आने वाले सभी शरणार्थियों को नागरिकता देने का फैसला लिया है। इनको बसाना हमारी जिम्मेदारी थी ये शरणार्थी नागरिकता ना होने के कारण बहुत सारी परेशानियां झेल रहे थे उन्हें नागरिकता देकर हमारी सरकार ने उनकी सारी परेशानियां दूर कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी