Delhi Bijwasan Election Result 2020: बिजवासन सीट से जीते आम आदमी पार्टी के भूपिंदर जून

Delhi Bijwasan Election Result 2020 बिजवासन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी(आप) ने जीत हासिल कर ली है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 07:39 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 11:13 AM (IST)
Delhi Bijwasan Election Result 2020: बिजवासन सीट से जीते आम आदमी पार्टी के भूपिंदर जून
Delhi Bijwasan Election Result 2020: बिजवासन सीट से जीते आम आदमी पार्टी के भूपिंदर जून

नई दिल्ली, जेएनएन। Bijwasan Delhi Assembly Election Result 2020, बिजवासन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी(आप) के भूपिंदर सिंह जून ने जीत हासिल की है, उन्हें कुल 51271 वोट मिले हैं। भाजपा के सतप्रकाश राणा 56518 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, वहीं कांग्रेस के प्रवीण राणा 5937 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और अरविंद केजरीवाल की लहर में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही इस सीट पर ताश के पत्तों की तरह ढह गईं और यहां से AAP उम्मीदवार कर्नल देविंदिर सिंह शेरावत ने लगातार दो बार से जीत रहे सत्य प्रकाश राणा ने हराया।

Delhi Bijwasan Election Result 2020 LIVE Updates:

बिजवासन सीट से आम आदमी पार्टी(आप) ने जीत हासिल की है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के जोगिंदर जून ने भाजपा के सतप्रकाश राणा को हरा दिया है।

बिजवासन विधानसभा सीट पर 14 राउंड की गिनती के बाद आप के जोगिंदर जून 49993 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे है, वहीं भाजपा के सतप्रकाश राणा 49953 के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट पर 13 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के सतप्रकाश राणा 461757 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे है, वहीं आप के जोगिंदर जून 45271वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट पर 11 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के सतप्रकाश राणा 38559 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे है, वहीं आप के जोगिंदर जून 37481 वोटों के साथ ठीक उनके पीछे हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट पर आठवें राउंड की गिनती के बाद आप के जोगिंदर जून 30330 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे है, वहीं भाजपा के सतप्रकाश राणा 27567 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

बिजवासन विधानसभा सीट के सातवें राउंड की गिनती के बाद आप के जोगिंदर जून 27852 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे है, वहीं भाजपा के सतप्रकाश राणा 23607  वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस के प्रवीण राणा को 2218 वोट मिले हैं।

बिजवासन सीट पर भी आप प्रत्याशी जोगिंदर जून लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। यहां चौथे राउंड के बाद आप व भाजपा के बीच करीब तीन हजार मतों का फासला है। यहां भी कांग्रेस के प्रवीण राणा दौड़ से बाहर हो चुके हैं। 

बिजवासन विधानसभा सीट के चौथे राउंड की गिनती में आप के भूपिंदर सिंह जून 16396 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा के सतप्रकाश राणा 13708 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं, वहीं प्रवीण राणा(कांग्रेस) 783 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं।

बिजवासन  विधानसभा सीट के तीसरे राउंड की गिनती में आप के भूपिंदर सिंह जून 11941 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भाजपा के सतप्रकाश राणा 10049 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के प्रवीण राणा 635 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट के दूसरे राउंड की गिनती में आप के भूपिंदर सिंह जून 8124 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के सतप्रकाश राणा 6862 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के प्रवीण राणा 429 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और आम आदमी पार्टी(आप) में कांटे की टक्कर हो रही है। यहां आप के भूपिंदर सिंह जून 3914 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के सतप्रकाश राणा 3901 वोट के साथ काफी करीब चल रहे हैं।

बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है।

इससे पहले बिजवासन से भाजपा के सत्य प्रकाश राणा आगे चल रहे थे।वह भूपिंदर सिंह जून से आगे चल रहे थे। 

बिजवासन विधानसभा सीट के रुझान और नतीजे जानने के लिए यहां बने रहें।

chat bot
आपका साथी