हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली-झारखंड में चुनाव की तारीख का इंतजार, ये हैं 3 विकल्प

लगता है कि दिल्ली में चुनाव अगले साल ही होंगे यानी जनवरी-फरवरी में। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग महीनों में चुनाव कराए जाएंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 12:50 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 12:55 PM (IST)
हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली-झारखंड में चुनाव की तारीख का इंतजार, ये हैं 3 विकल्प
हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली-झारखंड में चुनाव की तारीख का इंतजार, ये हैं 3 विकल्प

नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने के साथ यह भी तय हो गया कि दिल्ली में चुनाव अगले साल ही होंगे, यानी जनवरी-फरवरी 2020 में। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग महीनों में चुनाव कराए जाएंगे, क्रमश: झारखंड (दिसंबर) और दिल्ली (जनवरी)।

ये हैं विकल्प

1. दिल्ली और झारखंड में एक साथ चुनाव हो सकता है यानी दिसंबर-जनवरी में।

2. दिल्ली में चुनाव जनवरी-फरवरी में हो सकता है, इससे पहले झारखंड में

2. झारखंड में चुनाव दिसंबर में करवाए जा सकते हैं, जबकि दिल्ली में जनवरी में चुनाव करवाए जा सकते हैं।

यहां पर बता दें कि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2020 को खत्म हो रहा है, जबकि दिल्ली का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 तक है। जम्मू-कश्मीर की 87 विधानसभा सीटों पर लोकसभा-2019 चुनावों के साथ ही मतदान कराने की सिफारिश की गई है।

वहीं, दिल्ली में 7 लोकसभा सीट हैं और 70 विधानसभा सीट है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में 67 सीट जीतकर सरकार बनाई थी। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को केवल तीन सीटें मिली थी। कांग्रेस का इस चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया था।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 

chat bot
आपका साथी