Delhi assembly Election: विजय गोयल के विरोध में AAP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने आवास के बाहर लगाए नारे

आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अब भाजपा के सवालों पर उसे घेरने की योजना तैयार की है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 11:29 AM (IST) Updated:Mon, 02 Sep 2019 11:29 AM (IST)
Delhi assembly Election: विजय गोयल के विरोध में AAP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने आवास के बाहर लगाए नारे
Delhi assembly Election: विजय गोयल के विरोध में AAP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने आवास के बाहर लगाए नारे

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए अब भाजपा के सवालों पर उसे घेरने की योजना तैयार की है। इसी रणनीति के तहत सांसद संजय सिंह सवालों के जवाब लेने के लिए सोमवार को भाजपा से राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के आवास पहुंचे और बाहर जमकर प्रदर्शन किया। 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि 30 अगस्त को हमने विजय गोयल को चिट्ठी लिखकर कुछ सवालों के जवाब मांगे थे। 24 घंटे बीतने के बाद भी उनका कोई जवाब नहीं आया है। रविवार को हमने उनसे फोन पर संपर्क भी साधा और एसएमएस भी किए, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।

संजय सिंह ने कहा कि हमने गोयल से पूछा था कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है? किसके नेतृत्व में वह दिल्ली में चुनाव लड़ने जा रहे हैं? क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल की बराबरी करने वाला उनके पास दिल्ली भाजपा में कोई नेता है? यह भी पूछा था कि भाजपा में तीन नेता इस समय अपने को आगे आकर प्रदर्शित कर रहे हैं। इसमें मनोज तिवारी, विजेंद्र गुप्ता और विजय गोयल हैं। क्या इनमें से कोई मुख्यमंत्री का चेहरा है? उन्होंने कहा कि इन तीनों में सबसे वरिष्ठ विजय गोयल हैं। ऐसे में मैंने विजय गोयल को 30 अगस्त को चिट्ठी लिखकर इन सवालों के जवाब मांगे थे।

chat bot
आपका साथी