LIVE BLOG

Delhi Election 2020 Voting : दिल्ली में मतदान खत्म, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

<p>जानकारी के अनुसार अभी करीब 103 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है। अभी तक 57.06 फीसद मतदान हुआ है। मतगणना 11 फरवरी यानी मंगलवार को होगी। 13,571 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई। ज्यादत्तर क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग हुई। दो-चार पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम मे खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ। शुरुआत में मतदान धीमी रही। शाम तीन बजे के बाद इसने रफ्तार पकड़ा। </p>

TaniskPublish:Sat, 08 Feb 2020 06:31 AM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 09:41 PM (IST)
Delhi Election 2020 Voting : दिल्ली में मतदान खत्म, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे
Delhi Election 2020 Voting : दिल्ली में मतदान खत्म, 11 फरवरी को आएंगे नतीजे

Highlights

  • 103 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव की 11 फरवरी को होगी मतगणना
  • एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता 672 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे
08/02/2020
7:27:33 pm

करीब 103 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी

जानकारी के अनुसार अभी करीब 103 मतदान केंद्रों पर अभी भी मतदान चल रहा है।अभी तक  57.06 फीसद मतदान हुआ है। 

Ranbir Singh, Chief Electoral Officer (CEO), Delhi: Till now voter turnout is 57.06%, it is tentative data as voting is still underway at some polling booths. #DelhiAssemblyPolls pic.twitter.com/kNG3ZZl1XW

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
08/02/2020
6:55:07 pm

बल्लीमारन में शनिवार शाम 6 बजे तक 47.35 प्रतिशत मतदान

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार क्षेत्रफल के लिहाज से दिल्ली का सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र, बल्लीमारन में शनिवार शाम 6 बजे तक 47.35 प्रतिशत मतदान प्रतिशत देखा गया, जबकि नरेला, जो सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है, वहां 61.81 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा।

 

08/02/2020
6:36:13 pm

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 54.30 फीसद मतदान

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 54.30 फीसद मतदान। अभी मतदान केंद्र के अंदर लगी हुई है मतदाताओं की लाइन है। 6 बजे तक जो मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंच गए उन्हें वोट डालने दिया जाएगा।

08/02/2020
6:17:20 pm

त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र एक पोलिंग स्टेशन ईवीएम में खराबी आई।

त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी दिल्ली नगर निगम प्राथमिक सह शिक्षा विद्यालय अशोक पार्क पूलिंग स्टेशन में 3 से 4 बजे के बीच एवीएम मशीन में आई खराबी के कारण डेढ़ घण्टा मतदान प्रभावित रहा।

08/02/2020
6:06:20 pm

Delhi Election 2020 Voting: 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक लगभग 55 फीसद मतदान

दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक लगभग 55 फीसद मतदान हुआ। समाचार एजेंसी एएनआइ ने  पोल पैनल के आंकड़ों के हवाला देते हुए बताया कि ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 40 से 50 फीसदी के बीच रहा।

 

08/02/2020
5:42:16 pm

जामिया नगर के प्राइमरी स्कूल में मतदान जारी

जामिया नगर के प्राइमरी स्कूल बने बूथ में अभी भी जारी है मतदान। स्कूल के बाहर लोगों की लगी है भीड़।  कुछ लोग 6 बजे से पहले वोट करने की कर रहे हैं अपील।

 

08/02/2020
5:28:39 pm

शाम 5.30 बजे तक 52 फीसद से ज्यादा मतदान

शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदान चल रहा है। मौजूदा विधायक अमानतुल्ला पार्टी यहां से  AAP के  उम्मीदवार हैं, वह कांग्रेस के परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। शाम 5.30 बजे तक 52 फीसद से ज्यादा मतदान हो गया है । 

 

08/02/2020
5:22:45 pm

क्यूआर कोड ने किया मतदान प्रक्रिया को धीमा!

इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए मतदान प्रक्रिया में क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया है। इसमें मतदाता की पर्ची पर क्यूआर कोड लगा हुआ है। पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारी इस क्यूआर कोड को बूथ एप्लीकेशन के जरिये स्कैन कर रहे हैं। इसमें मतदाता का पूरा विवरण दर्ज हो जाता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लग रहा है। इसकी वजह से उन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें दिनभर लगी रहीं, जहां इस बार क्यूआर कोड को स्कैन किया जा रहा है। 

 

08/02/2020
5:19:46 pm

शाम 5.15 तक लगभग 48 फीसद

शाम 5.15 तक लगभग 48 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली में 70 विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

08/02/2020
5:09:07 pm

रिठाला विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान AAP-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

रिठाला विधानसभा के विहार फेज-2 में प्रिंस पब्लिक स्कूल के बाहर मतदान के दौरान झगड़ा हुआ है।  जहां आम आदमी पार्टी के पक्ष का आरोप है कि बीजेपी के लोगों ने अचानक उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। साथ ही आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हमलावर कार्यकर्ता रिठाला विधानसभा के रहने वाले भी नहीं बाहर से बुलाए गए बीजेपी के समर्थक थे। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर शाम 4.30 बजे तक 42.70 तक फीसद वोटिंग हुई। 

08/02/2020
4:58:57 pm

शाम 5 बजे तक 44.19 फीसद मतदान

चुनाव आयोग के एप के अनुसार शाम 5 बजे तक 44.19 फीसद मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 70 सीटों पर मतदान होगा। 

08/02/2020
4:56:08 pm

सुभाष पार्क के मतदाता केंद्र पर 57 फीसद से अधिक मतदान

पूर्वी दिल्ली : सुभाष पार्क के मतदाता केंद्र पर शाम 4.30 बजे तक 57 फीसद से अधिक मतदान हो चुका है। यह रोहतास नगर विधानसभा में आता है।

08/02/2020
4:35:50 pm

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों का फ्लैग मार्च

दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने शनिवार को मतदान के दौरान उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। 

 

Delhi Police and paramilitary personnel conduct flag marches in sensitive areas in northeast and east Delhi during polling #DelhiElections2020

— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2020

08/02/2020
4:30:05 pm

Delhi Election 2020 Voting: शाम 4.30 बजे तक 42.70 तक फीसद वोटिंग

चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर शाम 4.30 बजे तक 42.70 तक फीसद वोटिंग हुई। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। 

 

08/02/2020
4:20:27 pm

Delhi Election 2020 Voting: न्यू अशोक नगर में लंबी लाइन

न्यू अशोक नगर के फ्लोरेंस पब्लिक स्कूल में जहां सड़क तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई है, वहीं पुरुषों की लाइन भी सड़क पर काफी लंबी लगी है। 

08/02/2020
4:12:17 pm

कोंडली स्थित भारती पब्लिक स्कूल में लाइन में खड़े मतदाता

पूर्वी दिल्ली: कोंडली स्थित भारती पब्लिक स्कूल में बने आदर्श मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए लाइन में खड़े मतदाता। शाम छह बजे तक होगा मतदान। 

08/02/2020
3:58:49 pm

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने डाला वोट

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा परिवार सहित वाई ब्लॉक हौजखास के मतदान केंद्र में डाला अपना वोट। शाम 4 बजे तक 42.17 फीसद मतदान हुआ। 

 

08/02/2020
3:53:16 pm

तीन बजे तक कहां कितना हुआ मतदान

चुनाव आयोग के मतदान एप के अनुसार दोपहर 3 बजे दिल्ली में 30.11 फीसदी वोटिंग हुई। इस दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में 37.35 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 31.99 प्रतिशत, उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में 29.50 प्रतिशत, पश्चिम दिल्ली 31.93 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 31.82 प्रतिशत, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में 21.37 प्रतिशत और मध्य दिल्ली में 30.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

08/02/2020
3:52:18 pm

Delhi Election 2020 Voting: शाम 3.50 मिनट तक 41.21 फीसद मतदान

शाम 3.50 मिनट तक 41.21 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। शाम छह बजे तक मतदान होगा।

08/02/2020
3:49:48 pm

मतदान की चर्चा

हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच मतदान की चर्चा। तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में दक्षिण दिल्ली नगर निगम प्राथमिक विद्यालय के पास बुजुर्ग चुनाव में किसके पक्ष में हो रहे मतदान के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए।

 

08/02/2020
3:35:46 pm

शाम 3:30 बजे तक 40.51 फीसद मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार  शाम 3:30 बजे तक 40.51 फीसद मतदान हुआ। माकपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात वोट डाला।

Senior CPI(M) leader Prakash Karat after casting his vote at Sanchar Bhawan. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/5s1VERfUoc

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
3:18:37 pm

दोपहर 3:15 बजे तक 33.88 फीसद मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार शाम 3:15 बजे तक 33.88 फीसद मतदान हुआ। शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

08/02/2020
3:09:15 pm

जामिया नगर में RJ नावेद ने वोट डाला

जामिया नगर में वोट डालने के बाद RJ नावेद: 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है, जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं। 

 
 

जामिया नगर में वोट डालने के बाद RJ नावेद: 5 साल में एक बार ऐसा मौका मिलता है जिसमें आप ये साबित कर सकते हैं कि सरकार आपकी मर्जी से बनी है। इसलिए सारे काम छोड़कर वोट करें, लोकतंत्र को मज़बूत बनाएं। #DelhiElections2020 pic.twitter.com/fsw31xAxhI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2020

08/02/2020
2:57:09 pm

प्रणब मुखर्जी ने वोट डाला

 पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के कामराज लेन में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दोपहर 3 बजे तक लगभग 30 फीसद मतदान। चुनाव आयोग के अनुसार  दिल्ली में 70 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। 

 

Former President Pranab Mukherjee cast his vote at a polling station at Kamraj lane in New Delhi Constituency. #DelhiElections pic.twitter.com/l1kO0yDmq7

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
2:24:42 pm

Delhi Election 2020 Voting: दोपहर 2.15 बजे तक 28.05 फीसद मतदान

 चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 2.15 बजे तक 28.05 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा।  

08/02/2020
2:07:30 pm

Delhi Election 2020 Voting: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है मतदान

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के सर्वोदय हाई स्कूल के पास तैनात पुलिस के जवान। यहां निरीक्षण के लिए आए एसीपी गोविंद राम ने कहा शांतिपूर्वक चल रही है मतदान की प्रक्रिया।

 

08/02/2020
1:36:05 pm

सुशील कुमार ने वोट डाला

दिल्ली: बापरोला गांव के एक मतदान केंद्र पर पहलवान सुशील कुमार ने वोट डाला। 70 सीटों पर मतदान जारी है। 

Delhi: Wrestler Sushil Kumar after casting his vote at a polling booth in Baprola village. #DelhiElection2020 pic.twitter.com/sqWobuydpS

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
1:29:09 pm

Delhi Election 2020 Voting: प्रियंका गांधी और उनके बेटे ने वोट दिया

दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा ने लोधी एस्टेट में बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डाला। रीहान ने पहली बार वोट दिया। 

Delhi: Priyanka Gandhi Vadra, Robert Vadra and their son Raihan Rajiv Vadra who is a first-time voter, cast their vote at booth no.114 & 116 in Lodhi Estate. #Delhi pic.twitter.com/4wUQbioglL

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
1:21:56 pm

Delhi Election 2020 Voting: दोपहर 1 बजे तक 19.37 फीसद मतदान

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दोपहर 1 बजे तक 19.37 फीसद मतदान हुआ। दिल्ली विधानसभा के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी है। 

19.37 % voter turnout in Delhi assembly polls till 1 pm. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/jXRhgm4SQI

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
1:11:28 pm

Delhi Election 2020 Voting: पीतमपुरा में EVM मशीन में गड़बड़ी से मतदान धीमी

पीतमपुरा में EVM मशीन में गड़बड़ी से मतदान की गति धीमी है।  इस वजह से बूथ के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी है।

08/02/2020
12:37:47 pm

Delhi Election 2020 Voting: बृज पुरी में फ्लैग मार्च

दिल्ली: पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान बृज पुरी में फ्लैग मार्च कर रहे हैं। जेटी सीपी ईस्टर्न रेंज आलोक कुमार ने कहा, मतदान के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। सभी वरिष्ठ अधिकारी इस क्षेत्र में गश्त करने वाली सेना के साथ हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पीसीआर और क्यूआरटी तैनात हैं।

 

Delhi: Police&paramilitary force personnel hold flag march in Brij Puri. Jt CP Eastern Range Alok Kumar says, "There's adequate arrangement in place for smooth conduct of polls. All senior officers along with the forces patrolling the area. PCR&QRTs deployed at sensitive areas". pic.twitter.com/HRyEMFGg6K

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
12:30:32 pm

Delhi Election 2020 Voting: शाहीन बाग में लंबी लाइन

शाहीन बाग के ठोकर नंबर 8 स्थित स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह 6:00 बजे से ही वोट डालने के लिए लोग लाइन में लग गए थे। ऐसा ही नजारा बाटला हाउस के रिवर व्यू पब्लिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में नजर आया यहां पर भीड़ का आलम यह था कि लोग 3 घंटे से लाइन में लगने के बावजूद वोट नहीं डाल पाए हैं ।

 
 

08/02/2020
12:26:33 pm

Delhi Election 2020 Voting: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिया वोट

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में वोट डाला। दिल्ली सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से विधायक,अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल ने सीएम के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।

 

Delhi: Chief Election Commissioner Sunil Arora after casting his vote at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. Delhi CM & sitting MLA from the constituency,Arvind Kejriwal is contesting from here. BJP's Sunil Yadav & Congress's Romesh Sabharwal fielded against the CM. pic.twitter.com/F3RFJ3MAu5

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
12:09:01 pm

Delhi Election 2020 Voting: सुबह 11 बजे तक 14.75 फीसद मतदान

समाचार एजेंसी पीटीआइ ने चुनाव आयोग के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 14.75 फीसद मतदान हुआ। 

Delhi assembly polls: 14.75 pc voter turnout till 11 am, says EC

— Press Trust of India (@PTI_News) February 8, 2020

08/02/2020
11:54:50 am

लालकृष्ण आडवाणी ने वोट डाला

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

Delhi: Senior Bharatiya Janata Party leader LK Advani and his daughter Pratibha Advani cast their vote at a polling booth on Aurangzeb lane. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/pazf3j7d53

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
11:44:41 am

Delhi Election 2020 Voting: अशोक लवासा वोट देने पहुंचे

चाणक्यपुरी इलाके के एक मतदान केंद्र पर चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. करण सिंह वोट देने पहुंचे।

 

Delhi: Election Commissioner Ashok Lavasa and senior Congress leader Dr Karan Singh at a polling station in Chanakyapuri area. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/8GSlHXwKcR

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
11:36:06 am

Delhi Election 2020 Voting: अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की

 मजनू के टीला के पास आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

#WATCH Delhi: Scuffle breaks out between AAP and Congress workers near Majnu ka Teela, Congress candidate Alka Lamba tries to slap an AAP worker. AAP leader Sanjay Singh has said the party will complain to Election Commission. #DelhiElections2020 (note: abusive language) pic.twitter.com/l5VriLUTkF

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
11:17:03 am

Delhi Election 2020 voting: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने वोट दिया

 बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने परिवार के सदस्यों के साथ, शनिवार को 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा,पन्नू परिवार ने मतदान किया है। क्या आपने वोट दिया?

08/02/2020
11:14:58 am

Delhi Election 2020 Voting: राहुल गांधी ने वोट डाला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी औरंगजेब लेन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर मतदान जारी है। 
 

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi leaves after casting his vote at a polling booth on Aurangzeb lane. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/BXvZcEu5VG

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
11:07:29 am

Delhi Election 2020 Voting: सोनिया गांधी ने दिया वोट

 दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन पहुंचकर वोट दिया। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं, जो लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डालेंगी।

08/02/2020
11:04:52 am

Delhi Election 2020 Voting: सोनिया गांधी अपना वोट डालने पहुंची

दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना वोट डालने के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन पहुंचीं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं, जो लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डालेंगी।

Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi arrives at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency, to cast her vote. She is accompanied by Priyanka Gandhi Vadra who will cast her vote at booth no.114 & 116 at Lodhi Estate. #DelhiElections pic.twitter.com/h4dWGVL1nh

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:56:37 am

Delhi Election 2020 Voting राहुल गांधी अपना वोट डालने पहुंचे

 दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 & 82 पर पहुंचे

08/02/2020
10:49:49 am

Delhi Election 2020 Voting: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वोट दिया

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में अपना वोट डाला।

08/02/2020
10:45:16 am

Delhi Election 2020 Voting: 110-वर्षीय कलितारा मंडल ने वोट दिया

 दिल्ली के सबसे पुरानी मतदाता 110-वर्षीय कलितारा मंडल ने  ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चित्तरंजन पार्क में अपना वोट डाला।

110-yrs-old Kalitara Mandal, the oldest voter of Delhi, casts her vote for #DelhiElections2020, at SDMC Primary School, Chittaranjan Park in Greater Kailash assembly constituency https://t.co/AVBeQmkrpc pic.twitter.com/sqGFT1kyHy

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:34:37 am

Delhi Election 2020 voting: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डाला वोट

दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

 
 
 
 

Delhi: President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind cast their votes at Dr Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya, President’s Estate. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/SyOBmEesOS

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:28:16 am

Delhi Election 2020 Voting: दिल का दौरा पड़ने से चुनाव अधिकारी की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारी उधम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

08/02/2020
10:25:40 am

Delhi Election 2020 : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने वोट डाला

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल उनके खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal along with his family casts his vote at a polling booth in Civil Lines; BJP's Sunil Yadav & Congress's Romesh Sabharwal are contesting against him from New Delhi constituency. pic.twitter.com/oistLxaoDb

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:24:19 am

Delhi Elections 2020 Voting LIVE: चुनाव अधिकारी की मृत्यु, सुबह 10 बजे तक 4.33% मतदान

उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर तैनात एक चुनाव अधिकारी की मृत्यु हो गई। दिल्ली पुलिस के हवाले से यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने दी है। 

Delhi Police: An election officer deployed at a polling booth in Babarpur Primary School in Northeast Delhi has died. More details awaited. #DelhiElections2020

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:11:04 am

सुबह 10:00 बजे तक 4.33% मतदान

 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10:00 बजे तक 4.33%  मतदान हुआ है। 

 

08/02/2020
10:04:05 am

वोट देने पहुंचा दूल्हा

दिल्ली में मतदान जारी है, शकरपुर के एमसीडी प्राइमरी स्कूल में एक पोलिंग बूथ का दृश्य। एक दूल्हे ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला।

Voting underway in Delhi, visuals from a polling booth in MCD primary school in Shakarpur. A bridegroom also cast his vote with his family. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/KiUvTfhFw6

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
10:00:12 am

औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदाता

 दिल्ली: अपना वोट डालने के लिए औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदाताओं का आना जारी है। 

Delhi: Voters continue to arrive at polling booth number 81&82 at Aurangzeb Road to cast their votes in #DelhiElections2020 pic.twitter.com/4WH8Atproo

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:43:30 am

राघव चड्ढा ने वोट डाला

दिल्ली: राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार, राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके खिलाफ कांग्रेस के रॉकी तुसीद और भाजपा के आरपी सिंह यहां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi: Aam Aadmi Party candidate from Rajinder Nagar, Raghav Chadha casts his vote at a polling station in Rajinder Nagar; Congress's Rocky Tuseed and BJP's RP Singh are contesting from the assembly constituency here. pic.twitter.com/SGSKe0AJTm

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:41:39 am

मीनाक्षी लेखी ने वोट डाला

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट- II के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

#DelhiElections2020 : Bharatiya Janata Party MP Meenakshi Lekhi casts her vote at a polling station in South Extension Part-II. Delhi pic.twitter.com/vytVmaaWeU

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:40:43 am

बूथ संख्या 114 पर भी ईवीएम खराब

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय बूथ संख्या 114 पर भी ईवीएम खराब है।

EVM is also not functioning at Sardar Patel Vidyalaya booth number 114, New Delhi constituency #DelhiElections2020 https://t.co/OCUWYfK65a

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:34:11 am

सुबह 9 बजे तक इतना फीसद हुआ मतदान

सुबह 9 बजे तक दिल्ली के उत्तर पश्चिमी इलाकों में 2.17 फीसद , उत्तर पूर्वी में 4.17 फीसद, दक्षिणी दिल्ली में 3.18 फीसद, केंद्रीय दिल्ली में 0.93 फीसद दक्षिण पश्चिमी इलाकों में 1.74 फीसद मतदान हुआ है।

08/02/2020
9:20:55 am

नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं कर रही EVM

 नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय बूथ संख्या 114 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है।

EVM is also not functioning at Sardar Patel Vidyalaya booth number 114, New Delhi constituency #DelhiElections2020 https://t.co/OCUWYfK65a

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:13:52 am

अलका लांबा ने वोट डाला

दिल्ली: चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार, अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता से है।

 

Delhi: Congress candidate from the Chandni Chowk assembly constituency, Alka Lamba casts her vote at polling booth number 161 at Tagore Garden Extension; She is up against Prahlad Singh Sahni of Aam Aadmi Party and BJP's Suman Gupta. pic.twitter.com/tRVk3Y6r2z

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:11:40 am

निशुल्क ईरिक्शा की व्यवस्था

पूर्वी दिल्ली : जिला प्रशासन की तरफ से मतदाताओं के लिए निशुल्क ईरिक्शा की व्यवस्था की गई है। दिलशाद गार्डन स्थित पोलिंग केंद्र के बाहर खड़ा ईरिक्शा।

08/02/2020
9:05:27 am

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मतदान करने पहुंचे

 दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन में आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम लाल। दिल्ली सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से विधायक, अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Delhi: Former Vice-President Hamid Ansari and senior RSS leader Ram Lal at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. Delhi CM&sitting MLA from the constituency, Arvind Kejriwal is contesting from here. BJP's Sunil Yadav& Congress's Romesh Sabharwal fielded against the CM. pic.twitter.com/PAspT8Ht9q

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
9:02:57 am

यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ

EVM में तकनीकी समस्या के कारण यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। यहां चुनाव आयोग की तकनीकी टीम मौजूद है।

Voting has not yet begun at C10 block booth in Yamuna Vihar due to a technical issue in the EVM. Election Commission's technical team at the spot. #DelhiElections2020

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
8:55:26 am

उपराज्यपाल अनिल बैजल मतदान करने पहुंचे

मस्जिद मोठ स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में मतदान करने पहुंचे उपराज्यपाल अनिल बैजल साथ में पत्नी व बच्चे।आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वोट डालने के बाद अनिल बैजल ने कहां सभी को बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए। 

08/02/2020
8:48:57 am

हर्षवर्धन अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे। भाजपा के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

 

Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan along with his mother arrive at Ratan Devi Public School in Krishna Nagar to cast their votes; BJP's Anil Goel and Congress's Ashok Walia contesting from here against AAP's sitting MLA and candidate SK Bagga pic.twitter.com/TUfhc4oMJ7

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
8:47:12 am

जस्टिस आर. भानुमति अपना वोट डालने पहुंचीं

 दिल्ली: जस्टिस आर. भानुमति अपना वोट डालने के लिए एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन तुगलक क्रिसेंट पहुंचीं।

Delhi: Justice R. Bhanumati arrives at NDMC School of Science & Humanities Education at Tuglak Cresent Road, to cast her vote in #DelhiElections2020. pic.twitter.com/Cyl7mhj3uU

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
8:43:20 am

भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने वोट डाला

दिल्ली: भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां भाजपा ने राजेश गहलोत और कांग्रेस सुमेश शोकन को चुनाव मैदान से उतारा है। आप से गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

Delhi: BJP MP Parvesh Verma casts his vote at a polling station in Matiala assembly constituency; BJP and Congress have fielded Rajesh Gehlot and Sumesh Shokeen from the constituency, respectively. Gulab Singh Yadav of AAP is the current MLA and party's candidate from Matiala pic.twitter.com/u0toVZVMNX

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
8:41:40 am

शाहीन बाग में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार

ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार। यहां से आप से मौजूदा विधायक अमानतुल्ला उम्मीदवार हैं, वहीं कांग्रेस से परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी मैदान में हैं।

A queue of voters at a polling booth in Shaheen Public School in Shaheen Bagh, Okhla. AAP's Amanatullah is the sitting MLA and 2020 candidate of the party, he is up against Congress's Parvez Hashmi and BJP's Brahm Singh Bidhuri. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/4hB60BtqGd

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
8:29:11 am

पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की

 पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। रिकॉर्ड संख्या में वोट करने के लिए दिल्ली के लोगों, विशेषकर मेरे युवा दोस्तों से आग्रह करता हूं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2020

08/02/2020
8:27:12 am

सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की लाइन

राजधानी में लोकतंत्र के पर्व का उत्साह सुबह से ही दिख रहा है। सर्दी के बावजूद सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से काफी पहले मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। पूर्वी दिल्ली की घनी आबादी वाला क्षेत्र हो या फिर पुरानी दिल्ली की गलियां या लुटियन जोन या फिर दिल्ली देहात के गांव। दिल्ली के लगभग सभी इलाके में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगने लगी है। सुबह मतादन करने वालों में अधिकांश वे लोग हैं जो सुबह सैर करने के लिए घर से निकलते हैं। उनकी कोशिश मतदान करने के बाद ही घर लौटने की हैैै। इसके साथ ही निजी संस्थानों में काम करने वाले जिन्हें छुट्टी नहीं मिली है या फिर एनसीआर के शहरों में काम के सिलसिले में जाने वाले भी सुबह मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं।

 

08/02/2020
8:18:28 am

नई दिल्ली से सर्वाधिक प्रत्याशी वाली सीट

मतदान में कुल 1,47,86,389 मतदाता भाग ले रहे हैं। इसमें 81,05,236 पुरुष और  66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार सर्वाधिक प्रत्याशियों वाली सीट नई दिल्ली है जिस पर 28 प्रत्याशी हैं। यहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। 

 

08/02/2020
8:09:48 am

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मतदान किया

दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन तुगलक क्रिसेंट में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा मतदान करना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी। 

Delhi: External Affairs Minister Dr S Jaishankar has cast his vote at the polling station set up at NDMC School of Science & Humanities Education at Tuglak Cresent. He says, "it is basic duty of every citizen to vote. It is important to get out there and contribute." pic.twitter.com/y8quQkTS8L

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
7:59:56 am

मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं

दिल्ली: तुगलक रोड पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (तस्वीर 1 और 2) और एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज (तस्वीर 3 & 4) मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जल्द शुरू होगा।

 

Delhi: Voters begin to arrive at the polling stations at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency (pic 1&2) and NDMC School of Science and Humanities (pic 3&4) at Tughlak Road; Polling for 70 Assembly constituencies in Delhi to begin shortly pic.twitter.com/Y2kPnwcLcl

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
7:56:37 am

सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठे लोग भी करेंगे वोट

पूर्वी दिल्लीः यमुनापार में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले एक महीने से खुरेजी, श्रीराम कॉलोनी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, सुंदर नगरी, कर्दम पुरी, जाफराबाद में धरना चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, वह शनिवार को पहले मतदान करेंगे उसके बाद धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठे लोग एक साथ वोट करने नहीं जाएंगे, तीन-चार लोग एक साथ वोट करने के लिए मतदान केंद्र जाएंगे।चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहे हैं। 

 

08/02/2020
7:52:01 am

मनीष सिसोदिया ने मतदान करने की अपील की

दिल्ली: मयूर विहार फेज -2 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मतदान करने की अपील की। भाजपा ने यहां रवि नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।

08/02/2020
7:42:25 am

क्यूआर कोड वाली पर्ची

पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार क्यूआर कोड वाली पर्ची दी गई है। पोलिंग बूथ पर इसे स्कैन किया जाएगा, उसके बाद मतदाता वोट करेंगे।

08/02/2020
7:36:34 am

मतदान पर पहुंचे लोग

सुदामापुरी में मतदान के लिए एक राजनीतिक दल द्वारा लगाए गए टेबल पर मतदान के लिए अपनी पर्ची तलाशता एक मतदाता।

08/02/2020
7:34:10 am

मतदाताओं की कतार

गांवड़ी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने के लिए लगी मतदाताओं की कतार। 70 विधानसभा सीटों पर मतदान आज। 

 

08/02/2020
7:32:09 am

पोलिंग एजेंट की जांच करते पुलिसकर्मी

 गांधी हरिजन स्कूल मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट की जांच करते पुलिसकर्मी। बता दें आज 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

08/02/2020
7:29:53 am

मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस व अर्द्धसैनिक बल

पूर्वी दिल्लीः ब्रह्मपुरी रोड स्थित गांधी हरिजन स्कूल मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस व अर्द्धसैनिक बल।

 

08/02/2020
7:27:05 am

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में सहायता डेस्क

 पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्रह्मपुरी रोड पर राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगाई गई सहायता डेस्क।

 

08/02/2020
7:18:57 am

मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचने लगे हैं

दिल्ली: करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में झंडेवालान इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने मौजूदा विधायक विशेष रवि को मैदान में उतारा है। भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के गौरव धनक यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। 

Delhi: Voters start arriving at a polling station in Jhandewalan area, in Karol Bagh assembly constituency. AAP has fielded its sitting MLA Vishesh Ravi from here. BJP's Yogendra Chandolia & Congress' Gaurav Dhanak are contesting from here. Voting begins at 8 AM. #DelhiElections pic.twitter.com/Np04OiU8BE

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
7:06:51 am

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में मतदान केंद्र 80 का दृश्य

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में मतदान केंद्र 80 का दृश्य। सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने सुनील यादव को और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को यहां से मैदान में उतारा है।

Delhi: Visuals from Polling Station 80 at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. CM & sitting MLA from the constituency, Arvind Kejriwal is contesting from here. BJP has fielded Sunil Yadav & Congress has fielded Romesh Sabharwal from here. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/B16o9tnFsp

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
7:04:03 am

मतदान केंद्र का दृश्य

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर मतदान होना है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। झंडेवालान क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के बाहर का दृश्य। 

Delhi: Delhi to undergo polling today. Voting to begin at 8 AM. Visuals from outside a polling station in Jhandewalan area. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/WJsa81xlCI

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
7:00:57 am

दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली: जामिया इलाके में वाहनों की जांच करती पुलिस। दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Delhi: Vehicles being checked by Police in Jamia area, as security has been tightened in Delhi, in the light of #DelhiElections2020. pic.twitter.com/DFLZPaYvgC

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
6:50:38 am

मतदान केंद्र का दृश्य

 दिल्ली: तुगलक क्रिसेंट रोड पर मतदान केंद्र 69 (एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज) के दृश्य। दिल्ली में आज विधानसभा के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा।

 

Delhi: Visuals from polling station 69 (NDMC School of Science & Humanities) at Tughlak Crescent Road. Delhi to cast its vote today, as the polling begins at 8 AM. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/bun3Hrv2hX

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
6:48:33 am

तजिंदर पाल सिंह बग्गा गुरुद्वारा पहुंचे

दिल्ली: हरि नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फतेह नगर गुरुद्वारा पहुंचे। दिल्ली चुनाव 2020 के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा।

Delhi: Tajinder Pal Singh Bagga, BJP candidate from Hari Nagar assembly constituency offers prayers at Fateh Nagar Gurudwara. Voting for #DelhiElections2020 to begin at 8 AM. pic.twitter.com/dQq6wNZBPn

— ANI (@ANI) February 8, 2020

08/02/2020
6:46:49 am

सुबह चार बजे से चल रही है मेट्रो

दिल्ली मेट्रो आज सुबह चार बजे से चल रही है। सुबह छह बजे तक आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रही। 39 रूटों पर डीटीसी बसें भी सुबह चार बजे से चल रहीं हैं।

#WATCH Delhi: Metro services started at 4:00 AM today, in order to facilitate the polling personnel and others to reach their destinations on time. Trains will run with a frequency of 30 minutes till 6:00 AM and normal services will resume thereafter. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/0OvKrXAetp

— ANI (@ANI) February 7, 2020

08/02/2020
6:43:52 am

दफ्तरों में अवकाश घोषित

 मतदान में कोई अड़चन न हो इसके मद्देनजर दिल्ली में सभी सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आज अवकाश घोषित है।

08/02/2020
6:36:20 am

पिछले चुनाव पर नजर

पिछले विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 67 सीट और भाजपा को तीन सीट मिली थी। वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी थी। 

08/02/2020
6:32:32 am

70 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। 11 फरवरी को मतगणना होगी।

chat bot
आपका साथी