CG Chunav Results 2018: छत्तीसगढ़ में बदलती नजर आ रही लोकसभा चुनाव की तस्वीर

CG Chunav Results 2018: विधानसभा चुनाव के जिस तरह से नतीजे आ रहे हैं, उससे लोकसभा चुनाव की तस्वीर छत्तीसगढ़ में बदलती नजर आ रही है।

By Hemant UpadhyayEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 02:04 PM (IST)
CG Chunav Results 2018: छत्तीसगढ़ में बदलती नजर आ रही लोकसभा चुनाव की तस्वीर
CG Chunav Results 2018: छत्तीसगढ़ में बदलती नजर आ रही लोकसभा चुनाव की तस्वीर

रायपुर, नईदुनिया, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव के जिस तरह से नतीजे आ रहे हैं, उससे लोकसभा चुनाव की तस्वीर छत्तीसगढ़ में बदलती नजर आ रही है। इसका कारण यह है कि अभी तक 11 लोकसभा क्षेत्रों में से सात में कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है। चार सीटों में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी का मुकाबला बना हुआ है। हालांकि, अंतिम परिणाम आने के बाद ही तस्वीर और साफ हो पाएगी कि लोकसभा चुनाव में कौन, किस पर भारी पड़ सकता है।

-छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर और सरगुजा है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो अभी दुर्ग को छोड़कर 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। अगले साल मई में लोकसभा चुनाव होना है। केवल पांच से छह माह ही बचे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव को प्रभावित करता है।

-छत्तीसगढ़ में यह देखा गया है कि जिस पार्टी की सरकार रही, वही लोकसभा चुनाव में एकतरफा जीतती रही है। प्रदेश में पिछले 15 साल से भाजपा की सरकार है। इस बीच तीन लोकसभा चुनाव भी हुए। हर बार भाजपा 10-10 सीटों पर जीत हासिल करती रही। कांग्रेस को महज एक-एक सीटों से संतुष्ट होना पड़ा था।

-इस बार विधानसभा का जो नतीजा आता दिख रहा है, इस लिहाज से यही लग रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी मजबूत हो सकती है। इसका कारण यह है कि अब तक मतगणना को जो स्र्झान आया है, उसके अनुसार कांकेर कांकेर, रायपुर, बस्तर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद और दुर्ग लोकसभा क्षेत्रों की विधानसभा सीटों में आगे चल रही है। वहीं, राजनांदगांव, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सीटों में कांटे का मुकाबला बना हुआ है। कभी कांग्रेस आगे हो रही है तो कभी भाजपा बढ़त ले रही है। 

chat bot
आपका साथी