CG Chunav 2018: जकांछ और कांग्रेस दोनों की उम्मीद किसानों पर, किसान कर्जमाफी की घोषणा से कांग्रेस उत्साहित

CG Chunav 2018: किसान व किसानी इस बार चुनाव में अहम मुद्दा रहे। भाजपा को छोड़ सभी दलों ने किसानों के लिए दो कदम आगे बढ़ घोषणाएं की।

By Rahul.vavikarEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 25 Nov 2018 07:40 AM (IST)
CG Chunav 2018: जकांछ और कांग्रेस दोनों की उम्मीद किसानों पर, किसान कर्जमाफी की घोषणा से कांग्रेस उत्साहित
CG Chunav 2018: जकांछ और कांग्रेस दोनों की उम्मीद किसानों पर, किसान कर्जमाफी की घोषणा से कांग्रेस उत्साहित

रायपुर, नईदुनिया, राज्य ब्यूरो। मतदान के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और कांग्रेस की उम्मीद किसानों का साथ मिलने पर टिकी हुई है। कांग्रेस कुछ ज्यादा ही उम्मीद कर रही है जबकि जकांछ को अपने चुनाव चिन्ह और किसानों के लिए शपथ पत्र पर घोषणा करने से उम्मीद बंधी है।

जकांछ को जब निर्वाचन आयोग ने हल चलाता किसान चिन्ह आवंटित किया तभी से अजीत जोगी के समर्थक गुलाबी गमछा लेकर खेतों में उतर गए और किसानों के सवाल पर संघर्ष करना प्रारंभ कर दिया था। ऐसे में सवाल है कि क्या किसानों ने ईवीएम पर पंजा दबाया या हल चलाता किसान। किसान व किसानी इस बार चुनाव में अहम मुद्दा रहे। भाजपा को छोड़ सभी दलों ने किसानों के लिए दो कदम आगे बढ़ घोषणाएं की।

कांग्रेस ने समर्थन मूल्य के साथ कर्जमाफी की बात की तो जकांछ ने समर्थन मूल्य, कर्जमाफी के साथ ही साथ पांच हार्सपावर बिजली मुफ्त देने का घोषणा अपने जारी शपथ पत्र में कर दिया। वैसे तो आम आदमी पार्टी ने किसानों का धान तो 2600 में लेने की घोषणा की पर अन्य वादों में पीछे रह गए। ऐसे में राजनीतिक चर्चाओं का यह एक विषय है कि किसान इस बार किसके साथ गया है।

कांग्रेस का दावा है कि किसान उसके साथ ही है और उसी के दम पर वह परिवर्तन की बात भी कर रहे हैं पर राजनीतिक पंडितों ने इस चर्चा को बड़ी तेज हवा दिया है कि हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह जकांछ का है और पार्टी चुनाव पूर्व से ही किसानों का मुद्दा उठाती रही है। ऐसे में ईवीएम खुलने तक किसान कहां गया किसकी चर्चा सभी अपने अपने तरीके से कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी