विधानसभा चुनाव 2020 : यहां मतदान में बढ़त कायम कर रहीं महिलाएं, प्रतिनिधित्व में पीछे, चार विधानसभा क्षेत्रों में मात्र एक बार मिला प्रतिनिधित्व

जमुई की चार विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी को मात्र एक बार प्रतिनिधित्व का अवसर चकाई में राजद से सावित्री देवी को विधानसभा चुनाव 2015 में मिला। जबकि वोटिंग में यहां पर पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे हैं। इसके बाद भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:25 PM (IST)
विधानसभा चुनाव 2020 : यहां मतदान में बढ़त कायम कर रहीं महिलाएं, प्रतिनिधित्व में पीछे,  चार विधानसभा क्षेत्रों में मात्र एक बार मिला प्रतिनिधित्व
जमुई में महिलाएं पुरुष से ज्यादा कर रहीं वोटिंग

जमुई [अरविंद कुमार सिंह]। मतदान में लगातार बढ़त कायम कर रहीं महिलाएं राजनीतिक हिस्सेदारी में पीछे हैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में आधी आबादी को मात्र एक बार प्रतिनिधित्व का अवसर चकाई में राजद से सावित्री देवी को विधानसभा चुनाव 2015 में मिला। मतदान में आगे रहने की बात करें तो 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 2015 के विधानसभा तथा 2017 के नगर परिषद चुनाव में मतदान प्रतिशत महिलाओं का ज्यादा दर्ज किया गया।

आंकड़े बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में 57.88 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके विपरीत 52.90 फीसद ही पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच सके। 2014 के लोक सभा चुनाव में झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र में मतदान में पुरुषों से पिछड़ जाने वाली महिला मतदाताओं ने 2015 विधानसभा चुनाव में ही बढ़त हासिल कर ली। महिलाओं ने झाझा में छह तथा चकाई में सात प्रतिशत ज्यादा मतदान किया। सिकंदरा और चकाई विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने वालों की संख्या में भी महिलाओं ने बढ़त बनाई। सिकंदरा में 74,088 पुरुष वोटरों के विरुद्ध 75,015 तथा चकाई में 81,561 पुरुष मतदाताओं के विरुद्ध 82,104 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विदित हो कि जमुई लोकसभा क्षेत्र में औसत मतदान प्रतिशत 55.33 दर्ज किया गया था। इस प्रकार औसत प्रतिशत से भी 2.55 फीसद ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया। 2014 लोक सभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं ने पुरुषों की अपेक्षा बढ़त हासिल किया था। उक्त चुनाव में 49.52 फीसद महिला तथा 48.89 फीसद पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2015 में भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

विस क्षेत्र : 2014 लोक सभा (पुरुष/महिला मतदान प्रतिशत) : 2019 लोस (पुरुष/महिला मतदान प्रतिशत)

सिकन्दरा : 42.20/47.92 : 49.55/55.65

जमुई : 53.35/54.26 : 55.10/58.78

झाझा : 51.10/50.30 : 60.70/64.88

चकाई : 48.90/45.60 : 55.29/62.60

2015 विधानसभा

विस. क्षेत्र : पुरुष मतदान प्रतिशत : महिला मतदान प्रतिशत : कुल मतदान प्रतिशत

सिकंदरा : 46.24 : 53.45 : 49.59

जमुई : 54.20 : 58.75 : 56.30

झाझा : 51.32 : 56.74 : 53.84

चकाई : 52.32 : 60.34 : 56.03

नगर निकाय चुनाव में 0.56 फीसद आगे महिला मतदाता

नगर परिषद जमुई के चुनाव में भी 68.44 फीसद पुरुषों, जबकि 69 फीसद महिला मतदाताओं की भागीदारी रही। अंबेडकर टोला भछियार के मतदान केंद्र संख्या 58/26 पर तो रिकॉर्ड 91.44 फीसद महिलाओं ने मतदान किया था। यहां महज 60.15 फीसद पुरुष मतदाता मतदान में शामिल हुए थे।

नगर परिषद चुनाव 2017 का आंकड़ा

बूथ/वार्ड संख्या : पुरुष मतदान प्रतिशत : महिला मतदान प्रतिशत

1/1 क --73.98-- 77.06

5/3 एक क --70.58--- 74.05

6/3 एक ख-- 55.34 --65.27

8/4 दो ---77.65--- 79.20

12/6 एक ख--- 61.72--- 63.28

13/6 एक ग ---63.53---- 73.46

14/7 एक क-- 52.72-- 62.44

29/9 दो क ---66.19--- 69.44

22/10 एक --- 83.13--- 85.45

23/10 दो ---79.56--- 80.14

24/11 एक क ---79.53--- 80.37

25/11 एक ख ---63.00 --- 63.34

28/12 एक ख ---58.19--- 71.74

29/13 एक क--- 62.66 ---67.44

31/14 एक क ---72.83--- 75.54

32/14 एक ख--- 68.16 ---74.87

33/14 एक ग ---73.11--- 74.37

34/15 एक ---68.42--- 82.48

35/15 दो ---71.73--- 74.36

37/16 एक ख--- 86.02--- 89.64

38/17 एक ख ---74.88 ---77.84

39/17 एक ख ---74.09--- 79.61

40/18 एक क--- 53.03--- 60.09

41/18 एक ख ---57.26 ---67.21

42/18 एक ग--- 52.43--- 56.89

45/20 एक क--- 49.78--- 71.68

46/20 एक ख ---58.33--- 58.72

48/21 एक ख ---75.47--- 78.40

56/25 एक क ---67.88--- 68.24

57/25 एक ख--- 70.16--- 71.03

58/26 एक--- 60.15--- 91.44

59/26 दो क--- 62.79--- 70.51

60/26 दो ख ---63.13--- 72.11

62/27 एक ख ---73.03--- 77.56

64/28 एक ख ---69.45 ---74.92

65/29 एक क ---69.72 ---82.58

67.29 एक ख--- 77.38 ---78.55

68/30 एक क--- 75.06--- 77.90

69/30 एक ख--- 69.39--- 71.43

chat bot
आपका साथी