सरकार बनी तो छह माह में दंगा मुक्त होगा बिहार : पप्पू

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनी तो छह माह के अंदर बिहार दंगा मुक्त हो जाएगा। एशिया में बिहार की अपनी पहचान होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:37 PM (IST)
सरकार बनी तो छह माह में दंगा मुक्त होगा बिहार : पप्पू
सरकार बनी तो छह माह में दंगा मुक्त होगा बिहार : पप्पू

बेतिया । जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी सरकार बनी तो छह माह के अंदर बिहार दंगा मुक्त हो जाएगा। एशिया में बिहार की अपनी पहचान होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। पैसे के अभाव में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। वे गुरुवार को नगर के रमना मैदान में चुनावी जन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है। युवाओं की नौकरी छिन गई है। सरकार रेलवे को भी निजी क्षेत्र में दे रही है। इससे अब जिस स्टेशन पर मुनाफा होगा वहीं ट्रेन रुकेगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे वाल्मीकिनगर आकर ऐशो आराम कर चले जाते हैं। कभी किसी गरीब की जिदगी में झांक कर नहीं देखे कि गरीब कैसे जी रहा है। बिहार में आई बाढ़ के दौरान जवाब देह लोग अपने घरों में छिपे रहे। पटना में बाढ़ आई तो भाजपा के सुशील मोदी भी गायब हो गए। नीतीश कुमार 16 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले। अकेले पप्पू यादव बाढ़ से लड़ता रहा और अपने जीवन से खेल कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत पहुंचाई। पप्पू यादव ने नीतीश कुमार पर मनरेगा का पैसा खाने का आरोप लगाया। वृद्ध पेंशन 600 से बढ़ाकर 3000 रुपया किया जाएगा, गरीबों के गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री के पद को भी लोकपाल के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की जो लोग मुसीबत के वक्त उनके काम नहीं आए उन्हें कभी वोट नहीं दें। मौके पर जाप के बेतिया प्रत्याशी कविता सिंह नेपाली, जिला सचिव म. एनाम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शहनवाज अहमद, चनपटिया प्रखंड अध्यक्ष मैनुद्दीन अंसारी, महम्मद हसनैन, बेतिया नगर अध्यक्ष मुन्ना साह भी थे।

chat bot
आपका साथी